सर्दियों में अक्सर स्किन फटने की समस्या रहती है। नमी की वजह से स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है और स्किन अंदर से फटने लगती है और खुश्की पैदा हो जाती है। इस वजह से लोग अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर और कोल्ड क्रीम लगाते हैं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे और चेहरा फटे नहीं, लेकिन आज हम आपको ऐसी जेल के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज कर सकती है। ये जेल आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगी और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में मदद मिलेगी तो चलिए जानते हैं कि कौन सी है ये जेल और कैसे ये आपके चेहरे को बचा सकती है।
Flaxseed Gel (अलसी जेल)

अलसी जेल बनाने के लिए आपको चाहिए एक या 2 चम्मच अलसी के बीज, एक कप पानी, एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन ई की गोली। अब इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी डालें और अलसी के बीज डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब तक ये जेल जैसा गाढ़ा न हो जाए तब तक हिलाएं। बाद में इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर एक साफ कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई मिला लें। पूरा तैयार होने के बाद इसे एक साफ कंटेनर में डालें और एक हफ्ते के लिए फ्रिज में रख दें।
इस तरह लगाएं चेहरे पर अलसी जेल
इसे लगाने के लिए सोने से पहले अपने चेहरे और गर्दन पर एक पतली सी परत लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें या हाइड्रेटिंग उपचार के रूप में रात भर छोड़ दें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें। इसके अलावा आप अलसी के बीज को चेहरे पर लगाकर, हल्के हाथों से मसाज करें ताकि आपको एक चमकती त्वचा मिली।
इसके फायदे
आपको बता दें कि अलसी जेल ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। अलसी की मदद से आपकी त्वचा कसेगी, झुर्रियों कम होंगी और स्किन में हाइड्रेशन को बढ़ावा मिलेगा। तो अगर आप हेल्दी स्किन चाहते हैं तो इस जेल को एक बार ट्राई जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
