शालिनी पासी हाल ही में Fabulous Lives of Bollywood Wives में नजर आईं, जिसके चलते वे सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। अदाकारा ने अपनी एक्टिंग और लाइफस्टाइल के कारण फैंस के दिल में जगह बनाई। वे हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी टिप्स शेयर करती रहती हैं, जैसे कि उन्होंने हाल ही में एक और सीक्रेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नींद ने आने पर ये करने को कहा। वे बताती हैं कि रोज कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेती हैं। ये उनकी अच्छी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद जरूरी है।
नींद न आने पर ये करती हैं Shalini Passi

शालिनी ने एक इंटरव्यू बताया कि वे नींद न आने पर पानी में जायफल का पाउडर मिलाकर पीती हैं। उनके मुताबिक ये पानी उन्हें जल्दी और बेहतर नींद पाने में मदद करता है। इस सवाल को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज के समय में बढ़ता तनाव नींद की कमी का कारण बन रहा है। जिसमें वे जायफल का सेवन अच्छा बताते हैं और ये बहुत लोकप्रिय भी हो रहा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेहतर नींद के लिए मेलाटोनिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और जायफल में मौजूद सेरोटोनिन, मस्तिष्क में मेलाटोनिन में बदल जाता है। जिस वजह से नींद आने में मदद मिलती है।
ये बातें हैं जरूरी
एक्सपर्ट्स जायफल का एक सीमित मात्रा में ही सेवन करने के बारे में कहते हैं, साथ ही संतुलित डाइट लेने और नियमित एक्सरसाइज करने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। रात के समय अगर आपको ज्यादा तनाव है तो मेडिटेशन कर सकते हैं, जिससे आपका दिमाग शांत होगा और सुकून की नींद आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
