लौंग का उपयोग शुरू से ही हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है। ये स्वास्थ्य के साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होने के साथ-साथ घने भी बनते हैं। लौंग का तेल हेयर फॉल कम करने में भी मददगार है।
लौंग के तेल की मदद से गंदे स्कैल्प को साफ किया जा सकता है। आपको बता दें कि लौंग के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प क्लीन करने में मदद करते हैं। लौंग के तेल से सिर को मालिश करने से सिर में खून का फ्लो बेहतर होता है।
रुकेगा बालों का झड़ना
आज के समय कह लो या आज की लाइफस्टाइल, लेकिन बालों के झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है। इससे हर एक इंसान परेशान है। जिस कारण वे तरह तरह के घरेलू तरीके अपनाते रहते हैं। अगर आपके बाल भी तेजी से झड़ रहे हैं तो आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग का तेल आपके बालों को पोषण देने में मदद करता है, जिससे झड़ने की समस्या कम होगी।
इस तरह करें तेल का इस्तेमाल
लौंग के तेल को बालों में सीधे न लगाएं, इसे नारियल, बादाम या जैतून के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए। इन किसी भी तेल में से किसी एक में आप लौंग के तेल की एक से दो बूंदे डाल सकते हैं। बाद में इसे हल्का गर्म करें फिर सिर की मालिश करें। सिर मालिश करने के बाद रात पर इसको ऐसे ही छोड़ सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
