नया साल कई उम्मीदें लेकर आता है। साल की शुरुआत सभी लोग अलग-अलग संकल्पों के साथ करते हैं। हर कोई नए साल में एक संकल्प लेता है जिसको वो पूरा करके ही रहता है। ऐसे ही कुछ लोग साल की शुरुआत में वजन घटाने का भी संकल्प लेते हैं। वजन घटाने के लिए सिर्फ कम खाना, ज्यादा एक्सरसाइज नहीं बल्कि एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल अपनाना भी जरुरी हो जाता है। डाइटिशियन की मानें तो वजन कम करने के लिए अच्छी डाइट और फिटनेस रुटीन के अलावा आपको मैंटली तौर पर भी फिट होना पड़ेगा। अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान कई बार लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण उन्हें फायदे की जगह नुकसान होता है। ऐसे में यदि आप भी इस नए साल पर वेट लॉस करने का सोच रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स बताते हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।

खाने का टाइम बनाएं

वेट लॉस करने के लिए खाने का एक टाइम बनाएं। रोज एक ही समय पर अपना खाना खाएं। सुबह का नाश्ता जरुर करें और हल्के फुल्के स्नैक्स दिन में 2-3 बार आप खा सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

वेट लॉस करने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे कि दाल, अंडे और नट्स अपनी रुटीन में शामिल करें। फाइबर फूड खाने से सिर्फ आपकी भूख कंट्रोल नहीं होगी बल्कि आपका पाचन भी हेल्दी बनेगा।

पूरी नींद जरुर लें

आपकी नींद भी वेट पर गहरा असर डालती है। यदि आप कम सोते हैं तो शरीर में स्ट्रेस हॉर्मोन बढ़ेगा इसके कारण आपको वजन घटाने में परेशानी होगी इसलिए रोज 7-8 घंटे की पूरी नींद लें।

धीरे-धीरे शुरुआत करें

वजन घटाने के लिए कई बार लोग बड़े-बड़े वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें पूरा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी वेट लॉस शुरु करने वाले हैं तो छोटे-छोटे लक्ष्य से शुरुआत करें। हर हफ्ते में आप 0.5-1 किलो वजन करने के लक्ष्य जरुर रखें। धीरे-धीरे कोशिश करें क्योंकि यदि आप जल्दी करेंगे तो आपका शरीर कमजोर हो जाएगा।

खुद को हाइड्रेटेड रखें

पानी आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम तेज करेगा और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालेगा। सारा दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरुर पिएं। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं इससे आपको फायदा होगा।

एक्सरसाइज करें

डाइट के अलावा रुटीन में एक्सरसाइज करें। रोज कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जैसे योग, जिम और तेज वॉक करें। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग आपके लिए बेस्ट रहेगी।

शुगर और जंक फूड न खाएं

एक्स्ट्रा चीनी और जंक फूड आपका वजन बढ़ा देंगे इसलिए इनसे परहेज करें। इनकी जगह आप हेल्दी स्नेक्स जैसे कि फल या होममेड ग्रेनोल लें। चाय में भी चीनी अवॉयड ही करें।

इन टिप्स को अजमाकर आप नए साल पर अपने वेट लॉस का संकल्प कर लेंगे। हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और मानसिक संतुलन के साथ 2025 में आप हेल्दी और फिट लाइफस्टाइल अपना पाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *