महिलाओं को होने वाले कैंसर की अगर बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों की मानें तो साल 1990 से लेकर 2019 तक भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 30 फीसदी तक बढ़े हैं। भारत में महिलाओं को इस कैंसर का पता ही तीसरी या फिर चौथी स्टेज पर चलता है इसी वजह से भारत में ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही 30% महिलाओं की मौत ही जाती है। इसके इलाज में आज भले ही आधुनिकता आई हो लेकिन इस बीमारी से जुड़े मिथ भी बहुत तेजी से फैल रहे हैं। उन्हीं मिथ में से एक है डियोड्रेंट। ऐसा माना जाता है कि डियोड्रेंट लगाने के कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं क्या सच में यह बात सही है।
डियोड्रेंट लगाने से होगा ब्रेस्ट कैंसर?
एक्सपर्ट्स की मानें तो डियोड्रेंट के कारण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है। इस पर कई सारे रिसर्च भी हुए हैं और रिसर्च में यह बात सामने भी आई है कि डियोड्रेंट और ब्रेस्ट कैंसर के बीच में कोई तो कनेक्शन है ऐसे में यह दावा पूरी तरह से मिथ ही है। किसी भी महिला को सिर्फ डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने के कारण ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं रहता। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 2002 में एक अध्ययन हुआ था जिसमें यह पाया गया था कि एंटीपर्सपिरेंट का इस्तेमाल करने और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम का कोई भी संबंध नहीं है। वहीं दूसरी ओर 2016 में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में यह बताया गया कि डियोड्रेंट में पाया जाने वाले एल्यूमिनियम कंपाउंड्स त्वचा के जरिए शरीर में अवशोषित नहीं होते इसके कारण ब्रेस्ट कैंसर या किसी भी तरह के कैंसर का जोखिम नहीं होगा।

इस बात का भी रखें ध्यान
आपको बता दें कि डियोड्रेंट और ब्रेस्ट कैंसर में कोई भी कनेक्शन नहीं है लेकिन आप इसका इस्तेमाल करते हुए कुछ सावधानी जरुर बरतें।
लेबल पढ़ें
डियोड्रेंट ही नहीं किसी भी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल सही तरह से पढ़ लें और गौर करें कि इसमें किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल तो नहीं हुआ जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाए।
नेचुरल डियोड्रेंट करें इस्तेमाल
यदि आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो 100 प्रतिशत नेचुरल डियोड्रेंट इस्तेमाल करें। पैरबन और केमिकल्स युक्त डियोड्रेंट का इस्तेमाल न करें। पैरबन त्वचा को नुकसान पहुंचाएगा खुजली और जलन का कारण बनेंगे।

सफाई का रखें खास ध्यान
डियोड्रेंट का इस्तेमाल शरीर का पसीना और इसके कारण होने वाली बदबू को रोकने के लिए होता है लेकिन आप इससे बचें। नियमित सफाई करें इससे भी पसीने की बदबू नहीं आएगी।
आपको बता दें कि डियोड्रेंट और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई भी कनेक्शन नहीं है। यह बात पूरी तरह से एक मिथ ही है कि डियोड्रेंट का इस्तेमाल करने के कारण ब्रेस्ट कैंसर होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
