आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो स्माइल करते हैं तो उनके दांत चमकते हुए दिखाई देते हैं। अच्छे दांत चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। उनके स्माइल करने पर दांत भी मोती जैसे दिखते हैं। अब बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो स्माइल करते हैं तो उनके पीले दांत नजर आते हैं। उनके पीले दांतों की वजह से शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे लोग ओरल केयर करते तो बहुत हैं, लेकिन फिर भी उनके दांत साफ नहीं होते। ऐसे में अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो हम आपके लिए कुछ उपाय लाएं हैं जिसकी मदद से आपके पीले दांत भी मोतियों की तरह चमक सकते हैं।
दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए करें ये काम
दांत पीले की समस्या है तो ऐसे में इस चीज का ध्यान रखें कि ब्रश और टूथपेस्ट का चुनाव सही से करें। टूथपेस्ट का चुनाव करते समय ये भी ध्यान रखें कि इसमें फ्लोराइड है या नहीं। फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट दांतों को मजबूत करता है और कैविटी से भी बचाता है। ब्रश के लिए सॉफ्ट और नरम रेशों वालों का प्रयोग करें।
ये सावधानियां अपनाएं
45 डिग्री के कोण पर ही ब्रश को रखें। इसकी मदद से आपके मसूड़े और दांतों के बीच की बेहतर सफाई होगी। ब्रश करते समय हाथों को हल्का रखें और गोल-गोल घुमाएं। इससे दांत के हर हिस्से को बराबर समय मिलेगा।
1 दिन में कितनी बार ब्रश करें?
काफी लोग सुबह उठने के बाद ब्रश करते हैं, लेकिन दिन में दो बार ब्रश करना काफी अच्छा होता है। सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें।
जीभ की सफाई
जब दांतों को क्लीन करते हैं तो जीभ को भी साफ करना न भूलें। जीभ की सफाई के लिए टंग क्लीनर या ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मुंह से दुर्गंध नहीं आएगी और दांतों की चमक बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
