बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए अच्छी डाइट बेहद जरुरी होती है। कुछ लोग बालों की देखभाल पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते जिसके कारण कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। यदि डाइट में पूरा पोषण नहीं मिलेगा तो बाल कमजोर होने लग जाएंगे जिससे यह टूटने और झड़ने भी लगेंगे। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि यह घने बने तो आपको अपनी डाइट बदलनी पड़ेगी। इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि कैसे टमाटर आपके हेयर्स को मजबूत और घना बनाएगा। टमाटर में विटामिन-ए, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में जानते हैं कि यह आपके बालों के लिए कैसे फायदेमंद रहेगा।
डैंड्रफ होगा दूर
टमाटर का एसिडिक नेचर स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करेगा जिससे डैंड्रफ कम होगा। नियमित रूप से टमाटर का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

नैचुरली शाईन बनेंगे हेयर्स
टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन-सी बालों में चमक लाने में मददगार होगा। यह बालों को रिपेयर करेगा और उन्हें हेल्दी और शाइनिंग बनाएगा।
बालों का झड़ना होगा कम
इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स जो बालों के रोम को मजबूत बनाने में मदद करेगा और बालों का झड़ने भी कम करेगा।
स्कैल्प होगा साफ
टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को गहराई से सफाई करेंगे और बैक्टीरिया व गंदगी को हटाएंगे। इससे स्कैल्प में ताजगी बनी रहेगी और बालों की ग्रोथ में सुधार होगा।
इस तरह से करें इस्तेमाल
हेयर मास्क
इसका मास्क बनाने के लिए आप 2-4 टमाटर अच्छी तरह पीस लें। फिर इसके बाद टमाटर के पल्प में 1/2 चम्मच शहद मिलाएं। इस मास्क को बालों पर 20-30 मिनट तक लगाएं। तय समय बाद बाल धो लें।
कंडीशनर
स्कैल्प कंडीशनर बनाने के लिए आप 2 टमाटर के रस निकाल लें। फिर उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। 15 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी के साथ बालों को अच्छी तरह से धो लें।
हेयर पैक
इसके बाद आप बालों में टमाटर से बना हेयरपैक लगाएं। टमाटर को मैश कर लें और इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय बाद बाल माइल्ड शैंपू के साथ धो लें।

बालों को कई तरह से होगा फायदा
नियमित तौर पर टमाटर का बालों में इस्तेमाल करने से उन्हें प्राकृतिक पोषण मिलेगा और कई तरह की समस्याओं में छुटकारा मिलेगा। साथ ही, आपके बालों को पूरा पोषण मिलेगा। इससे बाल मजबूत होंगे और उनक झड़ना भी कम होगा।
