आजकल मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं और रिश्तों में दरार आने से बहुत से लोग परेशान हैं। यह समस्या आजकल आम होती जा रही है। मेंटल हेल्थ में गड़बड़ी होने का सीधा असर आपके रिश्तों पर होता है। ऐसे में थेरेपी लेना कारगर साबित होगा। हाल ही में एक्टर आमिर खान ने खुलासा किया कि वे बेटी ईरा के साथ रिश्तों को सुधारने के लिए थेरेपी ले रहे हैं। इन दिनों आमिर ईरा के साथ रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया केक वीडियो में डॉ. विवेक मूर्ति के साथ आमिर ने इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि वे इन दिनों बेटी के साथ थेरेपी ले रहे हैं।

ज्वॉइंट थेरेपी का सहारा ले रहे आमिर खान

आमिर ने यूएस के जनरल सर्जन डॉ. विवेक मूर्ति के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वे मानसिक स्वास्थ्य और रिश्ते को सुधारने के लिए ज्वॉइंट थेरेपी ले रहे हैं। एक्टर ने बताया कि रिश्तों को सुधारने के लिए थेरेपी काफी मददगार रहेगी। उन्होंने बताया कि मैं उन लोगों को इसके लिए प्रेरित करूंगा, जिन्हें वाकई में इसकी जरूरत है। मुझे लगा कि मैं ईरा ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया, हम दोनों थेरेपिस्ट के पास जाते हैं ताकि हमारा रिश्ता और मजबूत हो सके।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C8Q7wUqSVzr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

आखिर क्या है ज्वाइंट थेरेपी?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वॉइंट थेरेपी मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक प्रकार की थेरेपी है जिसे आमतौर पर रिश्तों को सुधारने के लिए दिया जाता है। इस थेरेपी को तब दिया जाता है जब दो लोगों के बीच के रिश्ते में अनबन चल रही हो। इसमें संवाद के जरिए रिश्तों में होने वाली समस्याओं पर बात होती है। इस थेरेपी के अंदर रिश्ते में चल रहे मतभेदों को कम किया जाता है और एक दूसरे के प्रति केयर और प्यार करने पर जोर दिया जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *