चीनी, मैदा, नमक और तेल को सबसे खतरनाक खाने की चीजों में गिना जाता है। इसका कारण यह है कि इनका सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, पाचन समस्याएं, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा रहता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जाने-अनजाने में रोजाना इनसे भी खतरनाक चीज का सेवन कर रहे हैं? जी हांजी आपने सही सुना चीनी, मैदा और तेल से भी ज्यादा एक खतरनाक चीज है माल्टोडेक्सट्रिन(Maltodextrin)। यह एक सफेद रंग का स्टार्ची पाउडर होता है जो कि रोज खाए और पेय पदार्थों में डाला जाता है ताकि उन चीजों का टेक्सचर, फ्लेवर और शेल्फ लाइफ बढ़ सके। इंडिया की मशहूर डायटीशियन लवलीन कौर के अनुसार, माल्टोडेक्सट्रिन वास्तव में मक्कई, आलू, गेहूं और चावल का सूखा पाउडर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स टेबल शुगर से भी कई ज्यादा होता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि यह चीज आपकी सेहत को कैसे बर्बाद कर रही है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C8CbR68PLYr/?utm_source=ig_web_copy_link

डायबिटीज का रहेगा खतरा

एक्सपर्ट्स के अनुसार, माल्टोडेक्सट्रिन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स टेबल शुगर से भी ज्यादा यानी 110 होता है, जबकि टेबल शुगर का सिर्फ 65 होता है। इसका मतलब यह है कि इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर तेज रफ्तार से बढ़ेगा।

खाने-पीने की इन चीजों में होता है माल्टोडेक्सट्रिन

लवलीन ने बताया कि माल्टोडेक्सट्रिन रोज खाए जाने वाली कई चीजों में पाया जाता है जैसे कि डेजर्ट, प्रोटीन शेक, इंस्टेंट टी एंड कॉफी, पैकेज सूप, सप्लीमेंट्स, पीनट बटर, आलू के चिप्स, पास्ता, बेक्ड प्रोडक्ट्स, सलाद ड्रेसिंग, फ्रोजेन मील्स, आर्टिफीशियल स्वीटनर, बेबी फार्मूला और सभी तरह की एनर्जी ड्रिंक्स में यह मौजूद होता है।

सीलिएक रोग से पीड़ित हो जाएं सतर्क

अगर आप सीलिएक रोग से पीड़ित हैं तो आपको किसी भी हाल में माल्टोडेक्सट्रिन का सेवन न करें। इसके कारण यह है कि इसे गेहूं के स्टार्च से बनाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से ग्लूटेन लेवल बढ़ेगा और आपकी कंडीशन और भी ज्यादा बिगड़ जाएगी।

एलर्जी का भी रहेगा खतरा

ऐसे फूस जिनमें माल्टोडेक्सट्रिन होता है, उनका सेवन करने से आपको एलर्जी हो सकती है। इसके साइड इफेक्ट्स में एलर्जिक रिएक्शन, वजन बढ़ना, गैस, पेट फूलना और सूजन जैसी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। आपको रैशेज, त्वचा में जलन, अस्थमा, पेट में ऐंठन या सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

किडनी और लिवर का बिगड़ेगा काम

एक्सपर्ट्स ने बताया कि यदि यह चीजें आपके किचन में हैं या आप कहीं से भी इनका सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। इन चीजों का सेवन करने से आपके पाचन सिस्टम का कामकाज ठप हो जाएगा इतना ही नहीं, यह चीजें आपके लिवर और किडनी को भी डैमेज कर सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *