भारत के हर घर की किचन में आपको अदरक मिल जाएगा। अदरक के उपयोगी गुणों के कारण इसे हर सब्जी में डाला जाता है। इसके सेवन से शरीर को काफी फायदा होता है। इसे खाने में डालने के साथ-साथ चाय में भी डाला जाता है और बहुत से लोग इसका रस पीना भी पसंद करते हैं।

इसके सेवन से पाचन सुधारता है, सूजन कम होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। अदरक को सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में यूज किया जाता है। लेकिन इसे स्टोर करने में काफी परेशानियां होती हैं पर आपके लिए यहां कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जिससे अदरक को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, जिससे वे फ्रेश भी रहेगा।

इस तरीके से अदरक खराब होने से बचा रहेगा

अदरक को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे ताजा खरीदें। मार्केट से अगर मुरझाया हुआ अदरक खरीदेंगे तो घर आकर तो वे खराब ही होगा। अदरक को कभी भीगा हुआ या फिर गिला न खरीदे, ये जल्दी खराब हो जाता है।

एयर टाइट कंटेनर

अदरक को स्टोर करना चाहते हैं तो इसे हमेशा एयर टाइट कंटेनर में ही रखें। बिना छिले हुए अदरक को एयर टाइट कंटेनर में डालकर बंद कर दें। इस वजह से आपका अदरक काफी समय के लिए ताजा रहेगा।

सुखाकर इस तरह करें स्टोर

अदरक को सुखाकर भी आप स्टोर कर सकते हैं। अदरक को सबसे पहले पतला-पतला काट लें और बाद में इसे धूप में अच्छी तरह से सुखाने के लिए रख दें। अब जब ये सूख जाए तो एयरटाइट जार में बंद कर दें। ऐसा करने से ये महीनों तक चलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *