लंबी जिंदगी कौन नहीं जीना चाहता। सब चाहते हैं कि हम हेल्दी रहें और लंबी उम्र जीकर अपनी हर ख्वाहिश पूरी करें लेकिन यह तभी हो सकता है यदि आपका खान-पान अच्छा होगा। अब इसी साल 28 सितंबर को नाओमी व्हाइटहेड ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ 114वें जन्मदिन मनाया। आपको बता दें कि नाओमी का जन्म 26 सितंबर 1910 को जॉर्जिया के एक फॉर्म पर हुआ था। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको उनकी लंबी उम्र का राज बताते हैं।

दुनिया की सातवीं सबसे बुजुर्ग जीवित महिला

उनका नाम जन्म के समय नाओमी वॉशिंगटन था। नाओमी दुनिया की सातवीं सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं। इसके अलावा वह उत्तरी अमेरिका की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति भी हैं।

लंबी उम्र का राज

नाओमी व्हाइटहेड की लंबी उम्र का राज पूरी दुनिया जानना चाहती है क्योंकि आज के समय में 60 तक जाना भी मुश्किल हो रहा है।

अपने बगीचे की सब्जियां खाती हैं नाओमी

रिपोर्ट्स की मानें तो नाओमी हमेशा अपने पीछे के बगीचे में सब्जियां उगाती थीं। उन्होंने कभी फास्ट फूड रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया।

स्मोकिंग और शराब से रहती हैं दूर

आपको बता दें कि नाओमी की लंबी उम्र का एक बड़ा कारण स्मोकिंग और शराब से दूर रहना है। उन्होंने अपने जीवन में कभी इन सभी चीजों को हाथ नहीं लगाया।

फिजिकली एक्टिव रहना है जरूरी

ऐसा माना जाता है कि नाओमी फिजिकली भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने लंबे समय तक खेतों में काम किया है। खेत के काम में वह कितनी मेहनत लगती है यह तो आपको पता ही होगा ऐसे में अब आप भी जान गए होंगे कि नाओमी की लंबी उम्र का क्या राज है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *