हम आधे से ज्यादा दिन ऑफिस में व्यतीत करते हैं, कम से कम 8-9 घंटे। ऐसे में काम के दौरान भूख लगती रहती है। लोग लंच पैक कर के ला जाते हैं, लेकिन कुछ लोग बाहर से खरीद कर खाते हैं। कुछ लोग तो सुबह का नाश्ता भी ऑफिस में ही करते हैं। हालांकि, शाम होते वक्त हल्की सी भूख लग ही जाती है। जिस कारण आप थका-थका हुआ महसूस करते हैं। नींद और उबासी आने लगती है। ऐसे में शाम का स्नैक्स बहुत इंपोर्टेंट है।

Healthy Snacks

अब लोगों को शाम के वक्त भूख तो लगती है, लेकिन वे ये सोचकर नहीं खाते क्योंकि वे रोज-रोज के पैसे नहीं खर्च कर सकते हैं। बात तो ठीक है, कौन रोज-रोज फालतू के पैसे खर्च करेगा। इसलिए आपके लिए हेल्दी स्नैक्स लेकर आए हैं ताकि आपको ये सब न सोचना पड़े। हल्की भूख लगने पर आप चाय और कॉफी का सहारा न लें। ये हेल्दी स्नैक्स आप ऑफिस ले जा सकते हैं। हेल्दी होने के साथ-साथ ये पोषक तत्वों से भरपूर है।

ओट्स

शाम के समय भी आप ओट्स खा सकते हैं। हेल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक ऑपशन है। इसे खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिल जाती है। आपको बता दें कि ओट्स में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं।

लस्सी

भूख लगने पर ऑफिस में बहुत से लोग चाय पी लेते हैं।लेकिन ये तो आपको पता ही होगा कि चाय शरीर पर नकारात्मक असर डालती है। बहुत बार चाय पीने से तनाव भी बढ़ सकता है, जिससे आप पूरी तरह अनजान होंगे। ऐसे में सबसे अच्छा ऑपशन है कि आप चाय के बदले लस्सी पी लें। लस्सी से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहतर है। इससे पेट की जलन भी शांत होती है।

केला

स्नैक्स में केले खा सकते हैं। अगर केला खाएंगे तो आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी। केले में फाइबर और विटामिन बी6 पाया जाता है। ये दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। केले पोषण के साथ-साथ स्नैक्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *