पुराने लमय के हिसाब से बात करें तो आजकल जिंदगी भागदौड़ वाली हो गई है। हर कोई जल्द से जल्द कुछ करना चाहता है, एक मुकाम हासिल करना चाहता है। ये कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन एक अच्छा मुकाम तभी हासिल कर पाओगे जब आपकी सेहत ठीक रहेगी या मुकाम को तभी जी पाओगे, जब अच्छी तरह मानसिक और शारीरिक स्वस्थ्य रहेगा।

लोग इतना काम में उलझ गए हैं कि वे बहुत परेशान हो गए हैं। ये परेशानी ऑफिस वर्क लोड, पर्सनल काम और भविष्य की चिंता को लेकर हो सकती है। इन वजहों से आप हर समय तनाव में रहते हो जिस कारण अपने वर्तमान को सही तरह जी नहीं पाते। स्ट्रेस आगे चलकर काफी हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप भी हर समय तनाव की स्थिति में रहते हैं, तो आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आएं हैं जो आपकी मदद कर सकती है।

स्ट्रेस के कारण

स्ट्रेस होना आम बात है। ये आपको पर्सनल कारणों से लेकर पेशेवर कारणों से हो सकता है। इनके अलावा आर्थिक कारण भी हो सकते हैं। कई बार स्वास्थ्य की वजह से भी होता है। कारण कोई भी हो बस जो चीज आपको मानसिक रूप से तंग कर दे वो स्ट्रेस कहलाती है।

टेंशन फ्री कैसे होएं

पॉजिटिव सोच

आपकी सोच आपके पूरे जीवन और लाइफस्टाइल पर असर डालती है। हर समय चिंता में रहेंगे और नेगेटिव सोचते रहेंगे तो आप और तनाव भरी स्थिति में चले जाएंगे। ऐसे में अगर स्ट्रेस फ्री लाइफ जीना चाहते हैं तो हर समय पॉजिटिव सोचें। सामने कोई मुश्किल है या किसी भी तरह की चुनौती है तो उसको अवसर मानें और उस पर लगातार काम करते रहें।

मेडिटेशन, योग और एक्सरसाइज

स्ट्रेस से दूर रहना है तो सबसे पहले आपका दिमाग का शांत रहना जरूरी है। ऐसे में आप रोज मेडिटेशन और योग कर सकते हैं। इसे करने से एक तो शरीर ठीक रहेगा साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी। रोज ध्यान लगाने से और गहरी सांसें लेने से मन शांत रहता है।

इनके साथ आप रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज से आपको सही तरह सोचने का मौका मिलेगा, क्योंकि आपका दिमाग खुलेगा। आप आराम से सोच पाएंगे और तब आपको पता लगेगा कि जिस चीज का इतना स्ट्रेस ले रहे हैं वो चीज बहुत छोटी है और हर किसी चीज का कोई न कोई हल तो निकल ही आता है। भगवान एक रास्ता बंद करता है तो दूसरा खोल देता है।

इन चीजों पर करें फोकस

रात को कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लें ताकि पूरे दिन आप एनर्जेटिक बनें रहे। आजकल काम के चक्कर में लोग घरों से दूर रहते हैं, जिस वजह से वे ज्यादा बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन आपको बता दें दिन में कम से कम एक या दो बार तो अपने घर वालों या दोस्तों से बात करें। इस वजह से उनके साथ भावनाओं को साझा करें, जिससे आप हल्का महसूस कर सकेंगे और ज्यादा स्ट्रेस न हो।

सारा दिन तो स्क्रीन पर ही काम करते हैं तो घर में स्क्रीन टाइम को फिक्स करें। फोन, टीवी या लैपटॉप को यूज करने की बजाय बाहर टहल लें या प्रकृति के साथ समय बिताएं। ये तरीके आपकी मदद कर सकते हैं स्ट्रेस कम करने में, लेकिन अगर ज्यादा कंडीशन खराब लग रही है तो साइकोलोजिस्ट या काउंसलर को जरूर दिखाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *