नवंबर-दिसंबर का महीना आ चुका है और कड़ाके ठंड भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में सुब-सुबह उठकर स्कूल जाना, काम पर जाना या घर का काम करना बहुत मुश्किल का काम है। इन दिनों में बिस्तर से उठने का मन ही नहीं करता, लेकिन फिर भी करना पड़ता है।
ये मौसम सुहावना तो होता है, लेकिन अपना ध्यान रखने की भी बहुत जरूरत होती है। फिर भी बहुत से लोग लापरवाही कर जाते हैं और बाद में बीमार हो जाते हैं। कड़ाके की ठंड बहुत से लोगों की जान भी ले लेती है। ऐसे ही इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि किस तरह घर से बाहर निकलते समय आप ठंड से बचाव कर सकते हैं।
कपड़ों का लेयर
सर्दी के मौसम में घर से बाहर निकलते समय आप कपड़ों का लेयर जरूर पहनें। इस दौरान हाथ,पैर, कान, नाक, गला और खास कर के सिर को गर्म कपड़ों से ढकना ना भूलें।
शीतलहर से बचाव
कोशिश करें कि इस कड़ाके की ठंड में कम ही बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को बिल्कुल भी घर से बाहर न भेजें,क्योंकि इस समय तापमान काफी कम हो जाता है। ऐसे समय में घर के अंदर आग जला सकते हैं।
पानी की बोतल
घर से बाहर निकलते समय अपने बैग में एक पानी की बोतल जरूर रखें। याद रखें कि सर्दी के मौसम में पानी को थर्मोस्टील में ही रखें। इसकी वजह से पानी काफी समय तक गर्म रहता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
