इस मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या ने कई लोगों के नाक में दम किया हुआ है। ऐसे में यदि आप भी इस तरह की समस्या का शिकार हो चुके हैं, तो आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। खाने-पीने के मामले में लापरवाही करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित होगी। कहीं आप भी जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन तो नहीं करते जिनकी वजह से आपकी सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में।
प्रोसेस्ड फूड
क्या आप यह जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में शुगर और सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होगी। यही वजह है कि सर्दी-जुकाम में प्रोसेस्ड फूड आइटम्स से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

ऑयली फूड
यह भी सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्या को बढ़ाने का काम करेंगे। इतना ही नहीं तली-भुनी खाने की चीजें आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर डालेगी।
स्मोकिंग
सर्दी-जुकाम में स्मोकिंग करने से आपकी समस्या बढ़ेगी हालांकि, आपको धूम्रपान को अलविदा कहने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इस बुरी आदत के कारण आपकी ओवरऑल हेल्थ भी डैमेज हो सकती है।

मीठी चीजें
यदि आप ज्यादा मात्रा में मीठा खाते हैं तो सर्दी-जुकाम के कारण आपके गले में पैदा होने वाली सूजन बढ़ जाएगी इसलिए सर्दी, खांसी या फिर जुकाम में मीठा न खाएं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
सर्दी-जुकाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि दूध या फिर दही जैसी ठंडी तासीर वाली चीजों को खाने के कारण कफ की समस्या बढ़ सकती है।
