काफी लोग हैं जिन्हें बढ़े हुए वजन की समस्या है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें कम वजन की समस्या है। उनका वजन कम होता है तो उनका मजाक उड़ाया जाता है और कुपोषण का शिकार भी कहा जाता है, जिससे बुरा तो लगता ही है, साथ ही धीरे-धीरे खुद से नफरत होनी शुरू हो जाती है। लेकिन आप खुद से नफरत न करें, बस आपको सही तकनीक पता होनी चाहिए। यहां आपको कुछ खानपान की चीजें बताई जाएंगी जिसकी मदद से अपने शरीर में आपको फर्क जरूर दिखेगा।
आलू
आलू नहीं खाते या नहीं पसंद तो अब इसे अपनी नियमित डाइट में शामिल कर लें। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर मौजूद होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसे किसी भी तरीके से खाएं, पर तला हुआ न खाएं।
घी
घी का सेवन आपके वजन को बढ़ाने में लाभकारी है, क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में होती है। इसे भी अपने हिसाब से खा सकते हैं, लेकिन याद रखें कि इसकी मात्रा सीमित रहे।
किशमिश और बादाम
रोजाना अगर आप एक मुट्ठी किशमिश और 3-4 बादाम खाएंगे तो वजन तेजी से बढ़ेगा। साथ ही अगर आप किशमिश, अंजीर और बादाम को रातभर भिगोने के बाद खाएंगे तो उससे भी वजन बढ़ेगा। लेकिन याद रखें कि सीमित मात्रा में ही खाएं।
केला
केले के सेवन से भी वजन बढ़ता है। केले में काफी मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है।
पूरी नींद लेना
अगर लोगों को कहा जाए कि वजन बढ़ाना है तो आपको पूरी नींद लेनी होगी तो वे मजाक समझेंगे, लेकिन ऐसा सच है। जब कम से कम 8 घंटे सोएंगे तो उनके शरीर को आराम मिलेगा। आराम मिलेने पर वे जो भी खाएंगे उनके शरीर पर असर जरूर दिखाएगा।
फलियां और दालें
बीन्स यानि फलियों के सेवन के अलावा आप राजमा और दालें भी खा सकते हैं। इससे भी आपका वजन बढ़ेगा। बीन्स में लायमा बीन्स और सोयाबीन ज्यादा कारगर हैं। अनार का जूस भी वजन बढ़ाता है। दुबले लोग अगर चने के साथ खजूर का सेवन करते हैं तो भी उन्हें काफी फायदा मिलेगा।
दुबलेपन को भगाने के लिए न करें ये सब
जंक फूड बिल्कुल ना खाएं। ये मत सोचें कि जंक फूड खाने से वजन बढ़ेगा, उल्टा आपको ही नुकसान होगा।
दवाईयां और प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो वजन बढ़ेगा तो जरूर लेकिन फ्यूचर में साइड इफेक्ट जरूर होंगे।
इन बातों पर ध्यान दें
वजन बढ़ाना का कोई फिक्स या आसान उपाय नहीं है, कुछ लोगों में मोटापा या कम वजन जेनेटिक होता है। इसलिए ये तरीके भी आपकी मदद कर रहे हैं तो जबरदस्ती या जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
