सर्दियों के मौसम में यूरिक एसिड के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। तापमान कम होने के कारण यह मौसम गठिया और यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत मुश्किल भरा होता है। खासकर जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं उन्हें तो बहुत ज्यादा संभलकर रहना चाहिए। हाई यूरिक एसिड के ज्यादातर रोगियों में दर्द और जकड़न जैसे लक्षण सर्दियों के मौसम में बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपकी डाइट का सही होना बेहद जरुरी है क्योंकि यदि आपने इस मौसम में प्यूरिन युक्त फूड्स का गलती से भी सेवन कर लिया तो आपके लिए समस्या और भी बढ़ जाएगी। तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

शराब

यह प्यूरीन का एक क्लासिक स्रोत होती है और यदि आप बहुत ज्यादा शराब पीते हैं तो यूरिक एसिड बढ़ना निश्चित है और साथ ही साथ इसके लक्षण भी बढ़ेंगे इसलिए, जितना संभव हो शराब को सीमित करने का प्रयास ही करें।

मांस और सी फूड्स

ज्यादा लाल मांस, समुद्री भोजन जैसे सार्डिन, एंकोवी, मैकेरल में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए उन्हें हफ्ते में एक बार तक ही सीमित रखना सबसे अच्छा रहेगा।

मीठे पेय पदार्थ

इन पेय पदार्थों के जरिए फ्रुक्टोज का ज्यादा सेवन, विशेष रूप से उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप के साथ, गाउट के लिए एक जोखिम कारक माना जाता है इसलिए, सभी चीनी पेय पदार्थों से दूर रहें। ज्यादातर फलों में भी पर्याप्त मात्रा में फ्रुक्टोज मौजूद होता है, हालांकि आप उनका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

न खाएं ये सब्जियां

इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी, मशरूम की सब्जी को नहीं खानी चाहिए। इसमें प्यूरीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण समस्या बढ़ जाएगी। हरी मटर में प्यूरिन काफी मात्रा में पाया जाता है जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक होगा। इससे दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है इसलिए यूरिक एसिड के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। आयरन से भरपूर पालक को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन यूरिक एसिड के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *