यह बात तो हम सभी जानते हैं कि एक्स्ट्रा मात्रा में नमक खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या होगी। ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक भी हो सकता है इसलिए, एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि हम सबको सीमित और संतुलित मात्रा में नमक खाना चाहिए लेकिन, आप जानते हैं कि जिस तरह नमक ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, वैसे ही कम मात्रा में नमक का सेवन करना भी नुकसानदायक है लेकिन यह कैसे पता चलेगा कि आपके शरीर में नमक की कमी हो रही है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

मतली और उल्टी

नमक की कमी के कारण शरीर में सोडियम की मात्रा असंतुलित हो जाती है ऐसे में शरीर में मौजूद फ्लूइड का संतुलन बिगड़ जाता है। हमारे शरीर में मौजूद फ्लूड का संतुलित होना काफी जरूरी है। इसमें असंतुलन के कारण सिर घूमना, चक्कर आना या मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह के संकेत के अनदेखी करना बिल्कुल ठीक नहीं है।

चक्कर

जब आप नमक पूरी मात्रा में नहीं लेते तो ऐसे में सोडियम की कमी हो जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर का स्तर कम होता है। ब्लड प्रेशर का कम होना भी उतना ही खतरनाक है, जितना हाई होना। यदि किसी को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उनमें कमजोरी, थकान के साथ-साथ चक्कर आने की शिकायत भी देखी जा सकती है।

सिरदर्द

शरीर में नमक की कमी होने पर व्यक्ति को सिरदर्द होता है असल नमक में सोडियम होता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा कम होती है, तो बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

भूख में कमी

नमक कम खाते हैं, तो आपकी भूख भी प्रभावित होगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो सोडियम की कमी के कारण भूख में कमी आने लगती है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता जिससे अन्य समस्याएं होने लगती हैं। यहां तक कि शरीर की इम्यूनिटी भी कमजोर होती है।

थकान और कमजोरी

सोडियम की कमी के कारण मसल्स और नर्व फंक्शन सही तरह से काम नहीं करते हैं। ऐसे में व्यक्ति थोड़ा-बहुत काम करके ही थकान महसूस करने लगता है यही नहीं, शरीर में नमक की कमी होने पर थकान के अलावा, कमजोरी और एनर्जी की कमी भी महसूस होने लगती है।

नमक की कमी के अन्य संकेत

. सोडियम की वजह से ब्रेन फंक्शन भी प्रभावित होता है। अगर शरीर में सोडियम की कमी हो तो ब्रेन फंक्शन पर असर पड़ने के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा महसूस करता है।

. सोडियम मांसपेशियों के संकुचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इसकी कमी से ऐंठन की समस्या होती है।

. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यदि शरीर में सोडियम की काफी ज्यादा कमी होती है, तो व्यक्ति को दौरे भी पड़ सकते हैं हालांकि, ऐसा गंभीर मामलों में ही देखने को मिलता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *