आयुर्वेद में रोगों से बचने के लिए कई तरह के काढ़ों का जिक्र किया है। यह हमारे देश का प्राचीन ज्ञान है, जिससे कई असाध्य रोगों का भी प्राकृतिक तौर पर उपचार दिया हुआ है लेकिन, समय के साथ आज लोग मेडिकल साइंस के इलाज पर निर्भर रहने लगे हैं। वहीं आज भी कई बुजुर्ग देशी जड़ी बूटियों और घर में रखें मसालों की मदद से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए रोजाना काढ़ा पीते हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और व्यक्ति बाहरी किसी भी तरह के संक्रमण से बचा रहता है। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि घर में आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए किस तरह का काढ़ा पी सकते हैं।

फायदे

इंफेक्शन से बचाव

काढ़े में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। यह सर्दी, खांसी और जुकाम से लड़ने में मददगार है।

पाचन में होगा सुधार

काढ़ा में अदरक और काली मिर्च मौजूद होती है, जो पाचन तंत्र को ठीक करने में मददगार होगी। इससे पाचन शक्ति बढ़ेगी और पेट की समस्याएं दूर होगी।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

काढ़ा में हल्दी, तुलसी, अदरक, लौंग, और काली मिर्च जैसी जड़ी-बूटियां होती हैं, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएंगे और हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करेंगे।

बनाने की विधि

सामग्री

पानी – करीब 2 गिलास
तुलसी के पत्ते – 5-6
जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
काली मिर्च का पाउडर – 1/4 चम्मच
अदरक – 1/4 चम्मच
हल्दी – चुटकी भर
गुड़ – 1 चम्मच

ऐसे करें तैयार

. सबसे पहले पानी को एक पैन में डालकर गर्म कर लें।

. पानी में तुलसी की पत्तियां, अदरक, हल्दी, काली मिर्च डालें।

. इसे अच्छे से उबाल लें और 5-10 मिनट तक उबलने दें।

. जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें।

. काढ़ा को छान लें और इसे गुनगुना होने दें।

. स्वाद के अनुसार गुड़ मिलाएं और धीरे-धीरे पिएं।

इस बात का रखें ध्यान

आयुर्वेदिक काढ़ा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है जो हमारे शरीर को संक्रमणों से बचाने में मददगार है और इम्यूनिटी को बढ़ाएगा। इसका नियमित सेवन करने से आप अपनी सेहत को अच्छा बना सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि काढ़ा एक अच्छा उपाय है, इसलिए इसे संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ ही लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *