धनिए के बीजों का इस्तेमाल मसाले के तौर पर होता है। कुछ लोग इसका पाउडर बनाकर इस्तेमाल करते हैं, जबकि कई लोग इन्हें बीज के तौर पर इस्तेमाल करते। धनिये के बीजों का कई तरह से इस्तेमाल होता है इसे काढ़ा बनाने, त्वचा और बालों के लिए पेस्ट तैयार करने और स्वस्थ पाचन के चूर्ण बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है इतना ही नहीं, औषधीय गुण होने के कारण इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी इस्तेमाल होता है। कुछ लोग मानते हैं कि धनिये के बीजों का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल रखा जाता है लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या धनिया के बीज खाने से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह देसी नुस्खा सच में फायदेमंद होगा ऐसा इसलिए क्योंकि धनिये के बीजों में नेचुरल हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इनमें बायोएक्टिव कंपाउंड जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट्स, एसेंशियल ऑयल और डाइटरी फाइबर मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद करेंगे। कई अध्ययनों में भी यह देखा गया है कि धनिए के बीज इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव करने में भी मदद करेंगे। इनके रोज सेवन से बॉडी इंसुलिन को सही तरह से इस्तेमाल में ला पाएगी, जो कि डायबिटीज में बहुत जरूरी है। धनिये के बीज का रोज सेवन से खाने से पहले और बाद में करने से शुगर कंट्रोल में रहेगी।

सेहत के लिए फायदेमंद
इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसके सेवन से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होगा। धनिये के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को सन डैमेज और एजिंग से बचाने में मदद करेंगे। इससे स्किन रैशेज की समस्या भी ठीक होगी।
डायबिटीज में धनिये के बीज का सेवन कैसे करें?
डायबिटीज में आप धनिये के बीजों का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच धनिये के बीज पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे गर्म करके खाली पेट इसका सेवन करें इससे आपकी ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी। धनिए के बीजों से आप चाय या काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं इसके अलावा इसे सब्जी बनाने के लिए भी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डायबिटीज में आने वाली समस्याओं को कंट्रोल रखेंगे। इसके सेवन से किडनी और हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होगी।

इस बात का भी रखें ध्यान
यदि आप किसी तरह की दवा रोज खा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही धनिए को डेली डाइट में शामिल करें।
