मिसकैरेज महिलाओं को न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी कमजोर कर देता है। इसके बाद महिला बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान से घिर जाती हैं। इस दौरान यदि महिलाओं को पूरा आराम न मिले और अच्छी केयर न हो तो भविष्य में भी उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं को मिसकैरेज के बाद पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम भी होने लगती हैं। उनकी शिकायत होती है कि उन्हें रेगुलर पीरियड्स नहीं होते। कुछ महिलाओं को इन दिनों पीरियड क्रैम्प्स होते हैं, तो कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। कुछ महिलाएं अनियमित पीरियड्स से भी दो-चार होती हैं। सवाल है? इन दिनों अनियमि पीरियड्स होने के क्या कारण हैं? आइए, जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
इंफेक्शन का खतरा
हर महिला की बॉडी अलग-अलग होती है। कोई मिसकैरेज के बाद जल्दी रिकवरी हो जाता है तो किसी महिला को औसत से ज्यादा समय लगता है। वहीं कुछ महिलाओं की रिकवरी दर कम होने या अन्य समस्याओं का कारण भी संक्रमण हो जाता है। संक्रमण होने पर भी महिलाओं को अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं। यदि आपको अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ बुखार, असहजता या अन्य समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

हार्मोनल बदलाव
इस बात का ध्यान रखें कि मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसमें विशेषकर, हार्मोनल बदलाव शामिल होते हैं। मिसकैरेज होने के कारण महिलाओं के शरीर में एकाएक एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। इसी कारण उन्हें मिसकैरेज के बाद कुछ समय तक अनियमित पीरियड्स की दिक्कत बनी रहती है।
थायराइड डिजीज
जिन महिलाओं को थायराइड जैसी मेडिकल कंडीशन है, उन्हें भी मिसकैरेज के बाद अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। आमतौर पर इस समस्या से जूझ रही महिलाओं को 3-6 हफ्ते के बाद पीरियड्स शुरू होते हैं। वहीं, यदि आपके पीरियड 3-6 महीने के बाद भी सामान्य स्थिति में न लौटे, तो आप एक बार डॉक्टर के साथ मिलें।

गर्भाशय से जुड़ी परेशानी
मिसकैरेज के बाद गर्भाशय से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि यूटरीन लाइनिंग से खून बहना और गर्भावस्था के टिश्यूज के बाहर निकलने के बाद अनियमित पीरियड्स की समस्या होना हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते जाते हैं, सभी समस्याएं कम हो जाती हैं।
मिसकैरेज के बाद पीरियड्स सामान्य होते लगेगा समय
एक्सपर्ट्स की मानें तो मिसकैरेज के बाद पीरियड साइकिल कब तक सामान्य होगा, यह कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करता है जैसे कि यदि महिला की हेल्थ सही है और रिकवरी तेजी से हो रही है, तो 4-6 हफ्ते के बीच पीरियड साइकिल नॉर्मल हो जाएंगी लेकिन, कुछ महिलाओं को पूरी तरह ठीक होने में 2-8 हफ्ते का समय भी लग सकता है इसलिए, पीरियड्स साइकिल के सामान्य होने का कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता है। विशेषज्ञ इस बात से सहमति ही जताते हैं कि मिसकैरेज जैसे हादसे के बाद महिलाओं को करीब 2 महीने का समय पूरी तरह ठीक होने में लग सकता है। हां, कुछ महिलाओं को इमोशनली रिकवर करने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

