भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के पहले कप्तान विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देने वाले विराट के ढेरों फैंस हैं। फैंस सिर्फ विराट के क्रिकेट के ही नहीं बल्कि उनकी फिटनेस के भी मुरीद हैं। एथलिट होने के नाते विराट अपनी डाइट पर खास ध्यान देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि – वह डीप फ्राइड फूड्स या मसाले वाला खाना खाने की बजाय उबला हुआ खाना खाते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए उनकी पूरे डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

90% स्टीम्ड और उबला हुआ खाना खाते हैं विराट

पिछले साल अप्रैल में स्टार स्पोर्टस को दिए इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि मेरा 90% खाना स्टीम्ड और उबला हुआ होता है उसमें कोई मसाला नहीं सिर्फ नमक, काली मिर्च और नींबू ही होता है मैं ऐसा खाना खाता हूं खाने के स्वाद को लेकर मैं कोई बड़ा कट्टरवादी नहीं हूं मुझे टेस्ट की कोई परवाह भी नहीं होती। सलाद में थोड़ी सी ड्रेसिंग के साथ ही इसको खा लेता हूं। थोड़ा सा जैतून का तेल या किसी भी चीज के साथ पैन ग्रील्ड अच्छा है कोई करी नहीं मैं सिर्फ दाल ही खाता हूं लेकिन मसाला करी नहीं हालांकि मैं राजमा और लोबिया खाता हूं क्योंकि पंजाबी हूं तो इसे छोड़ नहीं सकता।

फिटनेस के मामले में विराट को लगी यह बड़ी चुनौती

विराट का मानना है कि दोहराव ही सब कुछ है। उनकी मानें तो कोई अपनी फिटनेस यात्रा जब भी शुरु करता है तो उसे विटामिन्स, हाईड्रेशन और प्रोटीन जैसी अलग चीजों का पता लगाना पड़ता है। एक बार जब कोई उन चीजों को सुलझा लेता है दोहराव ही सब कुछ बन जाता है और सही संतुलन ढूंढना हालांकि कम ज्यादा मानने वाले विराट के लिए खाना सबसे बड़ी चुनौती थी। फिटनेस के मामले में मुझे जो सबसे बड़ी चुनौती लगी वो था खाना।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/Cv9eE51tzRW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

वेजिटेरियन डाइट लेते हैं विराट

आपको बता दें कि विराट वेजिटेरियन डाइट लेते हैं उनका मानना है कि क्योंकि हर कोई जिम में जा सकता है और कड़ी मेहनत कर सकता है लेकिन खाने के साथ यह अलग है क्योंकि हर किसी का स्वाद अलग है। यह आपके मन पर है कि आप क्या चाहते हैं। विराट का कहना है कि आपको डटे रहना पड़ेगा यह कुछ ऐसा है जिसका मुझे भी पहला ही पता चल गया था मैं अगले 6 महीनों तक एक ही चीज दिन में 3 बार खा सकता हूं इस पर मुझे कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *