दूध हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा माना जाता है लेकिन यहां पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। कच्चा या फिर उबला हुआ आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कच्चा या फिर उबला दूध कौन सा सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।
कच्चा दूध
यह दूध गाय, बकरी या भेड़ का बिना प्रोसेस किया हुआ दूध होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें प्रोटीन, फैट्स, कैल्शियम और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें लाभकारी एंजाइम और प्रोबायोटिक्स भी होते हैं।

पचाने में करेगा मदद
कच्चे दूध में लैक्टेज जैसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो लैक्टोज को पचाने में मदद करेंगे। इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। कच्चे दूध से कुछ स्वास्थ्य जोखिम भी होते हैं। इसमें साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया जैसे रोगजनक बैक्टीरिया होते हैं।
बीमारियों का बनते हैं कारण
इस दूध में मौजूद बैक्टीरिया खाद्य जनित बीमारियों का कारण बन सकते हैं जो कि गंभीर और जानलेवा भी हो सकती हैं। वहीं जब दूध को उबाला जाता है तो यह बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं जबकि दूध का स्वाद और पोषक तत्व बरकरार रहता है। उबले हुए दूध में बैक्टीरिया मर जाते हैं। यह विटामिन-बी जैसे कुछ गर्मी-संवेदनशील पोषक तत्वों का स्तर भी कम करेंगे।

उबला हुआ दूध फायदेमंद
स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इसमें अभी भी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं यह दूध कैल्शियम और विटामिन डी का एक अच्छा सोर्स भी माना जाता है।
