किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी का दिन सबसे खास होता है। शादी को लेकर लड़कियों के मन में काफी डर, घबराहट, खुशी और बैचेनी जैसी अलग-अलग भावनाएं होती हैं। अपनी शादी के हर फंक्शन और बाद में भी वे अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर काफी सेंसिटिव रहती है। ऐसे में एक्ने, मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं होना भी आम हैं। यदि आपकी भी शादी होने वाली है और आप स्किन को हैल्दी रखने और खुद को स्वस्थ रखने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो आज आपकी समस्या को दूर करते हुए आपको कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स बताते हैं जो आपके काफी काम आएंगे।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DBiGnA2Itwl/?utm_source=ig_web_copy_link
वजन होगा कम
वजन घटाने के लिए आप दालचीनी का पानी पी सकती हैं। 1 चम्मच चिया बीज और एक दालचीनी स्टिक को पानी में डालकर पिएं। चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखेंगे और भूख को कम करेंगे। दालचीनी मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करेगी, ऐसे में इसका सेवन करने से नेचुरल तरीके से वजन कम होगा।

मुंहासे होंगे दूर
शादी से पहले एक्ने और पिंपल्स से बचने के लिए आप अपनी डाइट में खीरा और चुकंदर का डिटॉक्स ड्रिंक शामिल करें। इसे बनाने के लिए आप खीरा, चुकंदर, नींबू, पुदीना और एक चुटकी दालचीनी को एक लीटर पानी की बोतल में डालकर रखें और इस पानी को पी लें। चुकंदर और खीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को अंदर से साफ करेंगे एक्ने से लड़ेंगे जबकि नींबू त्वचा के तेल को संतुलित करने में मदद करेगा। पुदीना शरीर को ठंडक देगा और दालचीनी में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करेंगे।
सूजन और पेट की हेल्थ के लिए डिटॉक्स ड्रिंक
खीरे के स्लाइस, अजवाइन, जीरा और गुलाबी नमक वाला डिटॉक्स ड्रिंक आपके शरीर की सूजन को कम करने और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगा। अजवाइन और जीरा पाचन के लिए बेहतर रहेगा जबकि खीरा हाइड्रेटेड रहने में मदद करेगा वहीं पिंक नमक पाचन में सुधार करेगा जिससे यह ड्रिंक पेट के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही है।
हाइड्रेशन
होने वाली दुल्हन के बेहतर स्वास्थ्य और ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। ऐसे में आप खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ड्रैगन फ्रूट मिंट इन्फ्यूजन ड्रिंक पी सकते हैं। ड्रैगन फ्रूट हाइड्रेटिंग और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है ऐसे में यह स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए जरूरी है। पुदीना ड्रिंक के स्वाद को बढ़ाएगा और ठंडक देगा जो हाइड्रेटेड और चमकदार बने रहने के लिए सही है।
चमकेगी त्वचा
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप नींबू, सब्जा सीड्स और पुदीना के पानी का सेवन करें। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाएगा वहीं सब्जा के बीज हाइड्रेटिंग होते हैं और त्वचा की सूजन को कम करेंगे, जबकि पुदीना आपकी त्वचा और शरीर को आराम देगा।

इस बात का भी रखें ध्यान
होने वाली दुल्हन या किसी भी व्यक्ति के लिए ये डिटॉक्स ड्रिंक्स स्किन और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगी। आप अपनी समस्या के अनुसार डिटॉक्स ड्रिंक्स चुन सकती हैं लेकिन, इसके साथ आपको हेल्दी डाइट और सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करनी पड़ेगी।
