सुंदर, स्वस्थ और घने बाल चाहते हैं और खर्चा भी मामूली सा हो तो एलोवेरा जेल आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती है। आप बाज़ार में उपलब्ध या फिर ताज़ा एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं। झड़ते बालों को खत्म करना चाहते हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल रोजाना करें। एलोवेरा दिखने में कड़वा और चिपचिपा है और उसकी जेल भी लेकिन ढेरों फ़ायदों से भरपूर है।
एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल पारदर्शी होती और इसमें 96% पानी और ढेरों एमिनो एसिड पाया जाता है। ये विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर है, जिससे आपके शरीर, त्वचा और बाल को आवश्यक पोषण मिलता है। ये स्कैल्प पर कूलिंग एजेंट की तरह भी काम करता है। और अगर इसे तेल के साथ बालों पर लगाया जाए तो आवश्यक मॉइस्चर भी मिलता है। इससे आपके स्कैल्प का सीबम प्रोडक्शन और पीएच स्तर संतुलित होता है। इससे बालों की भी अच्छी ग्रोथ होती है।
इसे लगाने के तरीके
. बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हो तो एलोवेरा और प्याज़ को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले प्याज़ को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर इसमें एलोवेरो जेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। जो मिश्रण होगा उसे लगाएं और अच्छी तरह मसाज करे लें। लगाने के बाद लगभग आधे, एक घंटे बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें और बालों को धो लें। कंडिशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
. इसके अलावा दो टेबलस्पून एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। जब लगाएं तो इसे दो घंटों तक छोड़ दें और बाद में शैम्पू से धो लें।
. एलोवेरा जेल दो टेबलस्पून लें और एक टीस्पून नारियल तेल मिलाएं। उंगलियों से इसे स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें। कुथ समय बाद इसे शैम्पू से धो लें।
अगर आप एलोवेरा जेल लगाकर दो घंटों तक इंतजार नहीं कर सकते हैं तो नारियल तेल की बोतल में एक चौथाई एलोवेरा जेल मिलाकर रख दें और रात को सोने से पहलें लगा लें अगर सुबह सिर धोने वाले हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
