इरेक्टाइल डिसफंक्श्न जिसको हम ईडी भी कहते हैं। यह पुरुषों में होने वाली समस्या है जिसे नपुंसका भी कहते हैं। यह एक यौन संबंधी विकार है, जिसमें पुरुषों को लिंग में इरेक्शन नहीं होता है। इस स्थिति में मरीज सेक्स करने में पूरी तरह असक्षम हो जाता है वैसे तो इस समस्या के कई कारण होते हैं, जैसे ब्लड वेसल्स में पर्याप्त रक्त प्रवाह न होना, चोट लगना, नर्व्स से जुड़ी समस्या होना या किसी खास तरह की दवा का सेवन करना यही नहीं, जो पुरुष नियमित रूप से शराब पीते हैं या जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज है, उन्हें भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। कई बार मानसिक रूप से थकान या तनाव के कारण भी पुरुष इरेक्टाइल डिसफंक्शन की शिकायत करते हैं। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या सच में स्ट्रेस के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

क्या स्ट्रेस के कारण हो सकती है यह समस्या?

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मेंटली ब्लॉकेज होने पर अक्सर व्यक्ति अंतरंगता के पलों को एंज्वॉय नहीं कर पाता। एक्सपर्ट्स की मानें तो सेक्शुअल लाइफ पर हमारी मेंटल हेल्थ का बहुत गहरा असर होता है जो लोग मेंटली फिट होते हैं, वे इस प्रक्रिया में सहज होते हैं वहीं, जो लोग मानसिक रूप से थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, वे शारीरिक संबंध स्थापित करने से बचते हैं तो ऐसे में क्या यह सच है कि स्ट्रेस के कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकती है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से स्ट्रेस, थकान या मानसिक रूप से कमजोरी महसूस करता है, तो उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन की परेशानी हो सकती है। वास्तव में, तनाव इरेक्टाइल डिसफंक्शन सबसे आम साइकोलॉजिकल कारणों में से एक है इसके अलावा, एंग्जाइटी और डिप्रशेन भी चिंता का विषय हो सकती हैं। आपको बता दें कि कई बार इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण फिजिकल और मेंटल दोनों होता है यानी यदि किसी पुरुष की इंजुरी के कारण सेक्स प्रक्रिया धीमी हो गई है तो ऐसे वह मेंटली भी ब्लॉकेज महसूस करेगा जो उसे इस प्रक्रिया को एंज्वॉय करने से रोकता है।

ऐसे निपटें समस्या से

नियमित रूप से एक्सरसाइज

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से निपटने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो में सुधार होगा। इसका असर आपकी सेक्सुअल हेल्थ पर भी पड़ता है।

शराब और धूम्रपान से रहें दूर

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप शराब और धूम्रपान न करें। इस तरह की आदतें ईडी की समस्या को बढाएंगी वहीं, जो लोग शराब और धूम्रपान जैसी लतों का शिकार होते हैं, उन्हें ईडी के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी हो जाती हैं।

मन को रखें रिलैक्स

स्ट्रेस के कारण हुए इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने मन को शांत रखें। तनाव कम से कम लें अपने एंज्वॉयमेंट और आराम को प्राथमिकता दें। इसके अलावा, अपने मन का कुछ करें जैसे दोस्तों से बातें करें घूमना-फिरना आदि इससे मन शांत रहेगा और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

काउंसलिंग लें

अगर आपको साइकोलॉजिकल कारणों से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की शिकायत है यानी कि स्ट्रेस के कारण शारीरिक संबंध बनाने में दिक्कत हो रही है तो ऐसे में एक्सपर्ट की मदद से काउंसलिंग लें। इससे आपको अपनी सेक्सुअल लाइफ में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *