शरीर के लिए हर एक चीज जरूरी है, लेकिन लिमिट में हो तो ही बढ़िया है। शरीर के कामकाज के लिए कोलेस्ट्रॉल बहुत जरूरी है, लेकिन इसका लेवल बढ़ने लग जाए तो हार्ट के लिए बहुत खतरनाक है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट होता है जिसके ज्यादा बढ़ने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

अगर शरीर में बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगे तो स्ट्रोक, हार्ट अटैक, टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खराब खानपान से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन से फूड हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स

आजकल लोग आराम से बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड ले लेते हैं। कह सकते हैं कि इसकी आदत पड़ चुकी है, लेकिन इनका सेवन शरीर के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता। पैक्ड खानपान जल्दी खराब न हो इस वजह से इसे प्रोसेस किया जाता है। इनमें ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।

चीनी से भरपूर चीजें

मीठे खाद्य पदार्थ शरीर के लिए अच्छे नहीं होते हैं। चीनी से भरी चीजें खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। यदि रोजाना केक, कुकीज, शेक, मिठाई आदि का सेवन करते हैं तो अपनी आदत को तुरंत बदल लें।

धूम्रपान

धूम्रपान करना किसी के भी स्वास्थय के लिए अच्छा नहीं है। स्मोकिंग शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सिगरेट पीना एकदम छोड़ दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *