आज के समय में लगभग हर दूसरा या तीसरा आदमी मोटापे से जूझ रहा है। मोटापा कई बीमारियों का घर है। इसकी वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसे न जाने कितनी दिक्कतें हो सकती हैं। ज्यादातर लोग इस तरह की मेडिकल कंडीशन से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करते हैं और एक्सरसाइज को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं। खासकर, 40+ की उम्र के पुरुषों की बात करें तो उनके लिए वेट लॉस करना बहुत बड़ा चैलेंज होता है। वहीं, यदि वजन कम करने के क्रम में कुछ गलतियों को दोहराया जाए तो वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए यही बताएंगे कि आखिर 40+ की उम्र में पुरुषों को वेट लॉस जर्नीके दौरान किस तरह की गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।
नींद कम लेना
वजन कम करना चाहते हैं तो नींद पूरी लेना जरूरी है। दरअसल, जब आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो ऐसे में आप खुद को फिजिकल एक्टिविटी के दौरान एलर्ट नहीं रख पाते। ऐसे में आप वेट लॉस के लिए कितनी ही मेहनत कर लें, लेकिन उसका उपयुक्त आउटपुट नहीं मिलता इसलिए, नींद की कमी न होने दें। कोशिश करें कि वेट लॉस के दौरान अपनी नींद पूरी लें।

कैलोरी काउंट पर ध्यान न देना
40+ उम्र के पुरुष मुश्किल ही अपनी डाइट पर ध्यान देते हैं फिर चाहे वो वेट लॉस के लिए रेगुलर वर्कआउट ही क्यों न हों जबकि, उन्हें कैलोरी काउंट करके ही खाना खाना चाहिए। असल में, अगर डाइट में ज्यादा कैलोरी शामिल कर दी जाए, तो इससे वेट गेन हेने का खतरा रहता है ऐसे में इससे बचने के लिए जरुरी है कि कैलोरी काउंट करें।
पूरी एक्सरसाइज न करना
वजन कम करने में सबसे ज्यादा जरुरी एक्सरसाइज होती है लेकिन वेट लॉस के लिए आपको खास किस्म के एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस संबंध में आप एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं ध्यान रखें कि कई एक्सरसाइज आपकी इंटेंसिटी को बढ़ाने के लिए होती हैं तो वहीं कुछ एक्सरसाइज आपकी स्टेमिना को बढ़ावा देंगे इसलिए, आपको वेट लॉस के लिए सही एक्सरसाइज चुननी चाहिए और इसका समय भी पाबंद होना चाहिए। तभी एक्सरसाइज करने का पूरा फायदा मिलेगा।

ब्रेकफास्ट न खाना
वेट लॉस जर्नी में सबसे पहले पुरुषों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे अपना ब्रेकफास्ट कभी भी स्किप न करें। कुछ लोगों को लगता है कि नाश्ता न करने से या एक वक्त का मील न खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी जबकि, यह बिल्कुल गलत है खासतौर पर हर व्यक्ति को नाश्ता जरूर करना चाहिए। नाश्ता आपको एनर्जेटिक रखेगा जिससे आप बिना मंचिंग करने से बच जाएंगे।
भूख लगने पर स्नैकिंग करना
ज्यादातर 40+ उम्र के पुरुष वर्किंग यानी कामकाजी होते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने लिए पूरा समय नहीं निकाल पाते क्योंकि दफ्तर और घर की कई जिम्मेदारियां उन्हें घेरे रहती हैं। ऐसे में अक्सर वे टाइम से खाना नहीं खा पाते। इसलिए, जब भी भूख लगती है, वे स्नैकिंग कर लेते हैं हालांकि, हेल्दी स्नैक्स खाने की कोई मनाही नहीं होती लेकिन, अनहेल्दी चीजें, जैसे आलू चिप्स या चाऊमीन आदि का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। यह आपकी वेट लॉस जर्नी की बड़ी मिस्टेक है जिसे छोड़ना जरूरी है।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आप पूरी नींद लें, अच्छी डाइट फॉलो करें, कैलोरी कांउट का ध्यान रखें और समय पर तथा सही एक्सरसाइज करें तभी 40+ उम्र के पुरुष को वजन कम करने में मदद मिलेगी।
