आजकल हर किसी को बालों को कलर कराने का शौक है। आए दिन किसी न किसी कलर का ट्रेंड शुरु हो जाता है। बालों को कलर कराना अच्छी बात है, इससे बालों में नया लुक आता है, लेकिन कलर किए गए बालों की देखभाल में बहुत मेहनत लगती है और ये मेहनत तब सफल होती है जब आपके बाल कलर के साथ स्वस्थ बने रहें।

जब बाल कलर करवाए जाते हैं तो बेहद ख़ूबसूरत नज़र आते हैं, लेकिन अगर उनका ठीक से ख़्याल न रखें तो कलर कुछ दिनों में फ़ीके पड़ने लगते हैं। इस परेशानी से आप दूर रहें, इसलिए आपके लिए कुछ उपाय लाएं हैं जिससे आपके बाल स्वस्थ रहेंगे।

Shampoo का समय

जब बाल कलर हो जाए तो उसके 72 घंटे के बाद शैम्पू करें। इससे आपके बालों में कलर को सेट होने का समय मिलेगा और आपके बालों में कलर ज़्यादा दिनों तक टिकेगा।

Reverse Hair Wash

रिवर्स हेयर वॉश यानी शैम्पू के पहले कंडिशनर का इस्तेमाल करना। अक्सर लोग शैम्पू के बाद कंडिशनिंग करते हैं, लेकिन बालों के कलर को ज्यादा समय टिकाने के लिए इसका उल्टा करें।

सही Shampoo का चयन

कलर्ड शैम्पू के लिए जो ठीक शैम्पू हो या सल्फ़ेट-फ्री शैम्पू का प्रयोग करें। बालों को फ़िल्टर पानी से धोएं। इससे बालों के कलर को हानि पहुंचाने वाले क्लोरिन और मिनरल्स बालों के संपर्क में नहीं आते। गर्म पानी का शावर न लें।

धूप से बचाव

धूप में बालों के कलर पर कोई असर न पड़ें तो घर से बाहर निकलने से पहले सिर पर हैट लगाकर निकलें। पूल में जाने से पहले नारियल का तेल लगाएं।

Oil Massage

कोकोनट ऑयल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है, वहीं कैस्टर ऑयल बालों के विकास में बढ़ावा करता है। रात में सोने से पहले तीन टीस्पून नारियल के तेल में एक टीस्पून कैस्टर ऑयल अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं। लगाने से पहले तेल को थोड़ा गर्म कर लें।

कलर्ड बालों की सेहत के लिए तेल काफ़ी फ़ायदेमंद है। बालों को हेल्दी रखने के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार दोहराएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *