कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है जो शरीर के कामकाज के लिए जरूरी माना जाता है लेकिन शरीर में इसका ज्यादा स्तर हानिकारक हो सकता है क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल जिसे हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया भी कहते हैं। यह हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ा सकता है। शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर के कम-ज्यादा होने में आपका भोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खासकर सर्दियों में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं जो आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं ऐसे में इन्हें संभलकर खाएं। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जानते हैं।
क्या सर्दी में बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल?
सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई कारक कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकते हैं जैसे डाइट, लाइफस्टाइल और जेनेटिक्स। सर्दी सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण नहीं बनती लेकिन ठंडे महीनों में स्वस्थ डाइट और व्यायाम दिनचर्या को बनाए रखना ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।

सर्दियों में ये चीजें बढ़ाएंगी कोलेस्ट्रॉल
जब तापमान गिरता है तो शरीर को गर्म रहने के लिए ज्यादा तले हुए स्नैक्स और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ खाने का मन करता है हालांकि इनमें से ज्यादातर खाद्य पदार्थ पूरे साल उपलब्ध होते हैं लेकिन लोग सर्दियों के दौरान इन्हें ज्यादा खाते हैं। यहां आपको कुछ खाद्य पदार्थ बताते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनेंगे।
मक्खन
मक्खन का इस्तेमाल आमतौर पर कई तरह के व्यंजनों में होता है जिसका ज्यादा सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। बाजार में मिलने वाले मक्खन में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
रेड मीट
सर्दियों के दौरान अक्सर रेड मीट को इसके गर्म प्रभाव के कारण पसंद किया जाता है हालांकि, इसमें सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है, जो हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

पनीर
यह भारतीय व्यंजनों में एक लोकप्रिय सामग्री है, खासकर पालक पनीर और पनीर टिक्का जैसे सर्दियों के व्यंजनों में। इसमें भी संतृप्त वसा ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है।
फ्राइड स्नैक्स
समोसे, पकौड़े, कचौड़ी, फ्राइस और वड़ा जैसे तले हुए स्नैक्स सर्दियों में खूब खाए जाते हैं लेकिन इनमें ट्रांस फैट बहुत ज्यादा होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है।
घी
सर्दियों के दौरान भारतीय व्यंजनों में घी का इस्तेमाल खूब होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह खाने में स्वाद, बनावट और सुगंध जोड़ता है। यह हेल्दी फैट का बढ़िया सोर्स होता है लेकिन इसका ज्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल की बीमारी में सही नहीं है खासकर नियमित व्यायाम के बिना और ज्यादा मात्रा में खाने पर यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है।

