जब बच्चे छोटे होते हैं तो उन्हें बहुत सी चीजें सीखानी होती है, ऐसे में ये जिम्मेदारी पेरेंट्स की बनती हैं कि उनके बच्चे समझदार निकलें। इस मामले में सबसे पहले पेरेंट्स को अपने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाना चाहिए। बच्चों को इसके बारे में समझाना जरूरी होता है ताकि उनका कोई फायदा न उठा ले और वे खुद को यौन शोषण से बचा सके।

Good Touch, Bad Touch

गुड टच प्यार प्यार और देखभाल से किया जाता है, वहीं बैड टच असहज और डरा हुआ महसूस कराता है। बैड टच का स्पर्श अक्सर गुप्त होता है और आपको अकेले में किया जाता है। बच्चों को इस मामले में उदाहरण देकर समझाएं ताकि उन्हें सही तरह पता लग सके।

बच्चे को समझाएं की जब अपना कोई परिचित उन्हें गले लगाए, तब अगर उन्हें अजीब सा लगे तो तुरंत वहां से भाग कर माता पिता के पास आ जाएं। बच्चों को उनके शरीर के अंगों के नाम के बारे में बताएं और उन्हें समझाएं कि कौन से अंगों को छूना ठीक है और किन्हें नहीं। उन्हें ये भी समझाएं कि अगर ऐसा कुछ हो तो शीघ्र अपने माता पिता से बात करें।

खुलकर समझाएं

बच्चों को समझाएं कि उनका शरीर उनका है। इस पर किसी का हक नहीं है, ऐसे में अगर कोई आपके शरीर को छूता है, तो यह गलत है। माता पिता को भी अपने बच्चों के साथ खुलकर बात करनी चाहिए। इससे उनका भरोसा आप पर बनेगा और अपनी किसी भी समस्या को आसानी से आपसे शेयर कर सकेंगे।

लें कहानियों का सहारा

अगर बच्चों को सही तरह समझाना है तो आप कहानियों का सहारा भी ले सकते हैं। इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं। आप बच्चे के टीचर से भी बात करें, ताकि बच्चा स्कूल में इन चीजों के बारे में सीख पाए। आप अपने बच्चे को बताएं कि वो अकेले कहीं भी घूमने ना जाए और ना ही किसी अजनबी का दिया हुआ कुछ खाए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *