सीताफल को शरीफा भी कहा जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन B आदि भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से हार्ट तो हेल्दी रहता है, साथ ही ये डायबिटीज जैसी बीमारियों में भी राहत पहुंचाने का काम करता है। यहां जानें सीताफल के फायदे।
सीताफल खाने के फायदे
High Blood Pressure
यदि आप सीताफल का सेवन करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिल सकती है। सीताफल खाने में मीठा होता है लेकिन इसका ग्लाइसेमिक लोड कम होता है, जिसके चलते डायबिटीज़ में भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसे ज़्यादा भी नहीं खाना है।
खून की कमी करे दूर, साथ ही पाचन रखे ठीक
इसमें आयरन होता है, जिस वजह से आपकी खून की कमी दूर हो सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और इस वजह से पाचन तंत्र ठीक रहता है
आंखों के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद ल्यूपिन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जिस वजह से आंखों का फ्री रेडिकल्स से बचाव होता है।
