हमें रोज सुबह उठकर काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है, जैसे किसी भी मशीन को चलाने के लिए बैटरी चार्ज करना बहुत ज़रूरी होता है और हमें एनर्जी नींद से मिलती है। नींद का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अच्छी नींद न लेने पर हमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर रात को नींद अच्छी लेंगे तो सारा दिन खुशी वाला बीतेगा, क्योंकि आपकी नींद पूरी होगी। अब आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें खाएं जिनसे आपको रात को नींद अच्छी आए।

Kiwi

कीवी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और भी बहुत से मिनरल होते हैं। यदि आप सोने से पहले कीवी खाते हैं तो नींद अच्छी और गहरी आती है।

Nuts

बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू आदि नट्स खाने से सेहत अच्छी रहती है और इनमें मैग्नीशियम, जिंक इत्यादि होता है। इनका सेवन करते हैं तो इन्सोम्निया दूर होता है। रात को सोने से पहले इनका सेवन करने से आप को अच्छी नींद आएगी।

Milk

दूध में विटामिन D, मेलाटोनिन और कैल्शियम होता है, जिस वजह से अगर सोने से पहले इसे पिया जाए तो नींद अच्छी आती है इसीलिए सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *