भारत के गुजरात से शारीरिक संबंध के दौरान होने वाली ब्लीडिंग से एक छात्रा की मौत होने की खबर सामने आई है। शारीरिक संबंध के दौरान होने वाली ब्लीडिंग के खतरों को एक बार फिर इस खबर ने उजागर कर दिया है। गुजरात के नवसारी जिले में एक नर्सिंग छात्रा की ज्यादा ब्लीडिंग होने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि छात्रा की ज्यादा ब्लीडिंग होने के बावजूद भी उसके 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड ने उसे अस्पताल लेजाने के बजाय घंटों तक अपने फोन पर इस समस्या के घरेलू उपाय खोजने में व्यस्त रहा।

जानकारी के अनुसार पता चला कि आरोपी इंटरनेट पर ‘सेक्स के दौरान ब्लीडिंग रोकने के उपाय’ खोजने में व्यस्त था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों से संपर्क किया और पीड़िता को एक निजी वाहन में अस्पताल लेकर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

नवसारी एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की मौत ज्यादा ब्लीडिंग के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि अगर उस समय पर इमरजेंसी मेडिकल हेल्प मिल पाती, तो उसकी जान बच सकती थी।

गंभीर चोट और ज्यादा ब्लीडिंग बनी मौत की वजह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शारीरिक संबंध के दौरान छात्रा के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं थीं, जिससे ब्लीडिंग ज्यादा हुई और आखिर में हेमोरेजिक शॉक के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जब युवक को पता चला कि शारीरिक संबंध के दौरान छात्रा को ब्लीडिंग हो रही है तब भी उसने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश जारी रखी। जब स्थिति ज्यादा खराब हो गई तो उसने करीब 60 से 90 मिनट होटल में ही बिताए और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

जानें कि शारीरिक संबंध के दौरान ब्लीडिंग क्यों होती है?

शारीरिक संबंध के दौरान ब्लीडिंग होने के बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे कि योनि में अगर संक्रमण हो जाए तो शारीरिक संबंध के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है। यदि शारीरिक संबंध के दौरान कोई चोट लग जाए तो भी। हार्मोनस का बिगड़ना भी इसका कारण बन सकता है। इसके साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, उदाहरण के लिए गर्भाशय का कैंसर, पॉलीप्स या फाइब्रॉइड्स आदि।

ऐसे में क्या करें

इस दौरान ब्लीडंग होने पर घबराएं बिल्कुल नहीं और तुरंत शारीरिक संबंध को रोक दें। किसी डॉक्टर या स्त्री रोग विशेषज्ञ से शीघ्र संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें। आराम दें अपने आप को और पानी पिएं।

शारीरिक संबंध के दौरान अगर ब्लीडिंग होती है तो ये कई बार एक गंभीर समस्या बन सकती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आपको ऐसी कोई समस्या लग रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, साथ ही सुरक्षित यौन संबंध बनाएं और रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *