हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी है। खराब हड्डियों की वजह से रिकेट्स और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों होने के खतरा होता है और जब आप चलेंगे तो हल्की सी चलन से भी हड्डी टूट जाएगी। डाइट को अच्छी रखें साथ ही एक्सरसाइज भी करें ताकि हड्डियों की डेंसिटी और मजबूती बरकरार रहे। इसके लिए जो भी चीजें खानी हैं वो यहां जानें।

सूखे अंजीर

आपको बता दें कि 2 अंजीर में करीब 65 मिलीग्राम कैल्शियम मौजूद होता है। अंजीर को ओटमील के ऊपर काटकर या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। इसे पनीर के साथ भी ले सकते हैं या पिज्जा टॉपिंग के रूप में भी यूस कर सकते हैं।

Vegetable Milk

गाय का दूध तो कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स है ही, इसके अलावा बादाम, चावल, सोया से बने दूध में भी कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है।

Tofu

खाने में टोफू का काफी प्रयोग किया जाता है। सोया के खाद्य पदार्थ, जिसमें एडामे शामिल होता है, उनमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है और ये प्रोटीन का एक अच्छा साधन है।

Dry Fruits and Vitamin D

हड्डियों के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत अच्छा माना गया है। इंसान को अपनी डाइट से सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलता है, जिस कारण सूरज की रोशनी से लेना पड़ता है, लेकिन आजकल लोग इतना व्यस्त हैं कि बंद ऑफिस या घरों से बाहर ही निकल पाते हैं। इसके साथ ही सैल्मन, मैकरेल, अंडे, फोर्टिफाइड, सार्डिन आदि का सेवन भी कर सकते हैं।

फल और सब्जियां

कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन K का अच्छा सोर्स होती हैं पत्तेदार सब्जियां, इसलिए डाइट में पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकोलीन, केल, हरा कोलार्ड का सेवन करना चाहिए। फल कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है। खासकर जिनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, उदाहरण के लिए संतरे,नींबू,चकोतरा, लाल शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी आदि।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *