बालों की समस्या आज के समय में एक बड़ी परेशानी बन गई है। बालों पर ध्यान न देने, प्रदूषण, गंदगी, सूर्य की यूवी किरणें, हार्मोनल अंसतुलन और स्ट्रेस बालों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स आपको डाइट और लाइफस्टाइल को सही करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकते हैं। दरअसल, सदियों से भारतीय मसालोंं में दालचीनी का प्रयोग किया जा रहा है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसका प्रयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या दालचीनी बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दालचीनी बालों के लिए कैसे फायदेमंद रहेगी।

क्या दालचीनी बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद रहेगी

एक्सपर्ट के अनुसार, दालचीनी में कई आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और आवश्यक मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की समस्याओं जैसे कि डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में मददगार होते हैं। इन समस्याओं को दूर करने से आपके बालों की ग्रोथ में सुधार होता है।

दालचीनी से बालों को होने वाले फायदे

झड़ने से बचेंगे बाल

दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हेयर फॉलिक्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। यह समय से पहले बालों के झड़ने और पतले होने को रोकने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन में होगा सुधार

दालचीनी आपके सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। बढ़ा हुआ ब्लड सर्कुलेशन हेयर फॉलिक्स को आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन प्रदान करता है जिससे बालों की ग्रोथ होती है।

एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण

दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सिर की त्वचा में सूजन कम करने में मदद करते हैं। सूजन बालों की ग्रोथ को रोक सकती है, इसलिए इसे कम करना जरुरी

झड़ते बालों को रोकने में मिलेगी मदद

दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हेयर फॉलिक्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। यह समय से पहले बालों के झड़ने और पतले होने रोकने में मदद करता है।

सूजन होगी कम

दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, ये सिर की त्वचा में सूजन कम करने में मदद करते हैं। सूजन बालों की ग्रोथ को रोक सकती है, इसलिए इसे कम करना जरुरी है।

बैक्टीरिया होंगे दूर

दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सिर की त्वचा में बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं। बैक्टीरिया की अधिकता के कारण बालों की जड़ें कमजोर होती है और बालों के झड़ने का कारण बनती हैं।

ऐसे इस्तेमाल करें दालचीनी

. एक चम्मच दालचीनी पाउडर को नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपने सिर की त्वचा पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें, फिर बालों को शैम्पू से धो लें।

. आप अपने नियमित शैम्पू में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिला सकते हैं और अपने बालों को धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

. दालचीनी पाउडर को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इस टॉनिक को अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें।

इस बात का भी रखें ध्यान

दालचीनी आपके बालों के स्वास्थ्य और ग्रोथ के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। अपने बालों में दालचीनी का प्रयोग करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें। बालों की समस्या होने पर आप पहले उस समस्या का इलाज कराएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *