आंखें शरीर का सबसे जरुरी अंग है जितना हमारे शरीर के बाकी अंगों का स्वस्थ रहना जरुरी है वैसे ही आंखों का भी उतना ही स्वस्थ रहना जरुरी है लेकिन आजकल देखा जाता है कि छोटी उम्र में ही बच्चों को आंखों पर चश्मा लग जाता है। आंखें कमजोर होने की समस्या भी आम हो गई है। इसके अलावा लोगों को कुछ देखते समय फोकस में परेशानी, आंखों में सूखा, रात में न दिखना जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। उम्र के साथ यह समस्याएं होना आम है क्योंकि उम्र के साथ इस तरह नजर संबंधी समस्याएं होना काफी गंभीर समस्या है जिसके कारण व्यक्ति को आगे चलकर कई अन्य दुष्परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आप अपनी आंखों को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।
बैलेंस्ड डाइट लें
आंखों से जुड़ी समस्याओं का एक कारण शरीर में पोषण की कमी भी है। जब आप बैलेंस्ड डाइट फॉलो नहीं करते और जंक प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर में पोषण की कमी हो जाती है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स लेना भी जरुरी है इसलिए ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करें जिनमें विटामिन-ए, सी, ई की मात्रा ज्यादा हो। इसके अलावा जिंक, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद हों। हरी और लाल सब्जियां में ये पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

स्मोकिंग न करें
यदि आप पहले ही किसी नजर संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो स्मोकिंग आपकी नर्व को नुकसान पहुंचा सकती है । यह मैक्स डिजनरेशन का भी कारण बन सकता है। ठीक इसी तरह अल्कोहल का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है ऐसे में इससे दूरी ही बनाकर रखें।
धूप में निकलने से पहले चश्मा लगाएं
ऐसा करने से आपकी आंखें सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में भी मदद मिलती है ऐसे में इसके लिए प्रोटेक्टिव लेयर वाला चश्मा ही पहनें।
स्क्रीन पर कम समय बिताएं
मोबाइल, लैपटॉप की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से आंखों में सूखापन आता है। साथ ही आंखों में तनाव भी बढ़ता है इसलिए कोशिश करें कि आप इन सभी से दूरी ही बनाएं। खासकर बच्चों को ज्यादा समय इनका इस्तेमाल न करने दें। बार-बार आंखें धोएं और पलकों को भी झपकाएं । इससे आंखों में नमी को बनाए रखने में मदद मिलेगी और इससे नजर भी ठीक रहेगी।

अच्छी नींद लें
आंखों के लिए नींद पूरी करना जरुरी है जिससे कि उनका तनाव कम और फंक्शन में सुधार हो सके इसलि 7-8 घंटे की नींद जरुर लें। इस बात का ध्यान रखें कि सोने से 1 घंटे से पहले तक मोबाइल फोन या लैपटॉप से दूरी बनाएं। इससे नींद भी अच्छी आएगी और आंखे भी स्वस्थ रहेगी।
एक्सरसाइज करें
नियमित कुछ आसान एक्सरसाइज करने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी जिससे आंखों में पोषण से भरपूर रक्त पहुंचता है। चलना-फिरना, दौड़ना, स्विमिंग, वेट लिफ्टिंग योग आदि का अभ्यास करें।

