हमारी बहुत सी ऐसी आदतें हैं जो हमारे ऊपर प्रभाव डालती हैं। कुछ अच्छी आदतें होती हैं तो कुछ बुरी। हर कोई चाहता है कि उसके पास सब कुछ हो, किसी से भी पीछे न रहे। लेकिन आपको बता दें कि अगर जिंदगी में पीछे हो जाते हैं तो ये भी आपकी आदतों पर निर्भर करत है, तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपके लिए गलत हैं।
Bad Habits
Unhealthy Diet
अपने डाइट को हेल्दी बनाएं। हमें आजकल बाहर के खाने का बहुत गंदा शौक चढ़ गया है, जिसके कारण हमारा शरीर खराब हो रहा है। इसी के चलते अपनी डाइट में हेल्दी खाना अपनाए। इस वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी स्ट्रोंग होगा।
कम पानी पीना और Exercise से दूरी
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इससे शरीर हाइड्रेट होता है और त्वचा भी निखरती है। पानी की कमी से सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
बेवक्त खाना
सही समय पर खाना न खाने से मोटापा, एसिडिटी और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप समय के हिसाब से खाना खाएंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा।
Negative thoughts
सारा दिन बुरा सोचने से मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि आप अच्छा सोटे, क्योंकि जैसा आप सोचेंगे वैसा ही होगा।
दूसरों पर गलती डालना
अपनी गलतियां न मान कर और दूसरों पर डालने से सेल्फ टॉलरेंस कम होती है। आप अपनी गलती किसी दूसरे पर नहीं डाल सकते हैं। गलतियां स्वीकार करना सीखें, जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़े।
नया न सीखना
जिंदगी में हर समय कुछ न कुछ नया सीखते रहना चाहिए, अगर एक ही चीज पर बैठे रहेंगे तो ठहराव की स्थिति आ जाती है। इस वजह से मेंटल ग्रोथ भी रुक जाती है।
Body Posture
गलत तरीके से बैठना या चलना शरीर के पॉस्चर को खराब कर देता है। इससे रीढ़ की हड्डी में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। पोश्चर सही हो तो शरीर के सभी अंगों का संतुलन बना रहता है और सेहत अच्छी होती है।
