किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। बहुत से लोगों को किडनी स्टोन या गुर्दे की पत्थरी की समस्या हो जाती है, लेकिन हमारी जिम्मदारी है कि इसे गंभीरता से लें। बहुत से ऐसे भी हैं जो शुरू में इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। जब किडनी शरीर में से खून को फिल्टर करती है तो उसमें मौजूद सोडियम, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स के महीन कण पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं, पर जब कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम समेत अन्य मिनरल्स की मात्रा खून में बढ़ जाती है तो यह किडनी में जमा होकर स्टोन के छोटे-छोटे टुकड़ों का रूप ले लेते हैं, जिसे किडनी स्टोन कहा जाता है।

खानपान

नमक ज्यादा मात्रा में न खाएं

अगर शरीर में सोडियम का उच्च स्तर होता है तो यूरीन में कैल्शियम बढ़ने की संभावना हो सकती है। जब आप रेस्तरां में खाना खाने जाते हैं या बाहर से पैकेट लेते हैं तो पहले ये जरूर देखें कि उसमें सोडियम की कितनी मात्रा है और रेस्तरां में आप कह सकते हैं कि वह खाने में सोडियम की मात्रा कम ही रखें।

Meat का सेवन

जब रेड मीट, पोर्क, चिकन, पोल्ट्री, अंडे आदि जैसा खाना हमारे शरीर में जाता है तो ये शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाता है। अगर ज्यादा मात्रा में आप प्रोटीन खाते हैं तो आपके मूत्र में साइट्रेट नामक रसायन कम हो जाता है। साइट्रेट गुर्दे की पत्थरी को रोकने का काम करता है।

इसलिए अगर आप किडनी स्टोन की दिक्कत से गुजर रहे हैं तो सिर्फ प्लांट बेस्ट प्रोटीन का ही सेवन करें। इनमें क्विनोआ, टोफू, चिया बीज, ग्रीक दही आदि शामिल हैं। अपने डॉक्टर से भी प्रोटीन कितना मात्रा में खाएं इसकी चर्चा करें।

Cold Drinks & Caffeine

किडनी स्टोन की दिक्कत से पीड़ितों को कोल्ड ड्रिंक और कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। चाय और कॉफी के सेवन से भी बचें। कोल्ड ड्रिंक में मौजूद फास्फोरिक एसिड से किडनी में स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *