सुबह का समय हमारी हेल्थ के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। इस समय आपको ताजा हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और स्वस्थ ऑक्सीजन से बॉडी भी हेल्दी रहती है। सुबह के समय दिमाग में पॉजिटिव विचार आते हैं। आप जिस तरह दिन की शुरुआत करते हैं, उसका असर आपके दिनभर के मूड और काम पर पड़ता है। यदि आप दिन की शुरुआत अच्छी करते हैं तो दिनभर आपका मन और मूड अच्छा रहता है। सुबह के सूर्य की किरणें बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। यह वह शक्तिशाली शक्ति है जो सभी जीवन के आसपास ही है।
एक्सपर्ट का मानना है कि इस समय वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से शरीर को सबसे अधिक फायदे मिलते हैं। वहीं सुबह के समय योग करना भी अधिक फायदेमंद होता है। सुबह के समय 30 मिनट भी योग का अभ्यास शरीर को स्वस्थ और दिमाग को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।

योग रुटीन की जीवनशैली के लिए एक परिपूर्ण दृष्टिकोण है। इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। आप कहीं भी कभी भी योग कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि सुबह में योग करें तो कैसे और कौन से योगासन करना बेहतर होता है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे योग बताते हैं जिनके साथ आप अपना दिन शुरु कर सकते हैं।
मार्जरी आसन
यह आसन धीरे-धीरे रीढ़ की मालिश कर गतिशीलता में वृद्धि करता है। पीठ और गर्दन स्ट्रेच होती है।
स्पाइनल फ्लूइड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। हाथों और कलाई की मसल्स को मजबूत करता है और उन्हें डाउनवर्ड डॉग के लिए तैयार करता है।

ऐसे करें
. इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
. अब अपने घुटनों को मोड़कर जमीन पर टिकाएं और हाथों की हथेलियों को जमीन से मिलाएं।
. अब सांस लेते हुए अपनी पीठ को ऊपर की ओर उठाएं और नीचे देखें।
. सांस छोड़ते हुए अपनी पीठ को अंदर की ओर झुकाएँ और ऊपर देखें।
. इस क्रिया को 5 बार दोहराएं।
वृक्षासन
इस आसन को करने से आपके पैरों में लिगामेंट्स और टेंडन्स को स्ट्रेच और मजबूत करने में मदद मिलती है। संतुलन में सुधार होता है। सही वेट डिस्ट्रीब्यूशन और मुद्रा की जरूरत है जिससे आपकी कमर, जांघों, कूल्हों और पेल्विस को स्थिरता दे सकता है। यह आपके कोर को भी मजबूत करता है।
ऐसे करें
. सीधे खड़े होकर अपने पैरों को आप पास रखें।
. अब अपने सीधे पैर को जमीन से उठाकर बाएं पैर की जांघ पर रखें।
. अब अपनी हथेलियों को प्रणाम की मुद्रा में रखें।
. इस दौरान कमर को सीधा रखें और संतुलन बनाए रखें। इसी तरह दूसरे पैर के साथ दोहराएं।
सूर्य नमस्कार
रोजमर्रा की सेहत और फिटनेस के लिए सबसे अच्छा नुस्खा हर सुबह सूर्य नमस्कार है। सुबह-सुबह उठकर इसका अभ्यास करने से शरीर और दिमाग खुलता है। शुरुआत में हर दिन 5 राउंड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने शरीर के आराम के स्तर के अनुसार इस नंबर को बढ़ा सकते हैं।

फायदे
. यह वजन घटाने में मदद करता है।
. मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत करता है।
. कॉम्प्लेक्शन को सुधारता है।
. पाचन तंत्र बेहतर होता है।
. अनिद्रा से लड़ने में मदद मिलती है।
. नियमित पीरियड्स होते हैं।
. फ्रोजन शोल्डर के इलाज में उपयोगी।
. रीढ़ की हड्डी और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है।
