पैरालिसिस की बीमारी बहुत खराब होती है और अचानक किसी को भी हो सकती है। ये सिर पर चोट लगने और ब्रेन स्ट्रोक की वजह से होता है। लोग अक्सर कहते हैं कि शरीर में किसी कमजोरी की वजह से होता है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि ये किस मिनरल की कमी के कारण होता है।

कारण

शरीर में पोटेशियम की मात्रा बहुत कम होने पर अस्थाई तौर पर लकवा मार जाता है। इसे मेडिकल भाषा में हाइपोकैलेमिक पीरियोडिक पैरालिसिस (ट्रांसिएंट पैरालिसिस) कहते हैं। शरीर के मसल्स कमजोर होने पर इसका असर दिल पर भी पड़ता है। जब शरीर में पोटैशियम की कमी होती है तो दिल ठीक से फंक्शन भी नहीं करता है।

Potassium बढ़ाने के लिए ये चीजें खाएं

शरीर में पोटेशियम को बढ़ाने के लिए आप केला, नारियल तेल, आलू, शकरकंद का प्रयोग कर सकते हैं। रक्तचाप में सोडियम के प्रभाव को कम करने में पोटेशियम काफी मददगार है। मूत्र के जरिए कैल्शियम की मात्रा को कम कर ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में पोटेशियम मददगार साबित हो सकता है। पोटेशियम की मदद से पोषक तत्व कोशिकाओं में जाते हैं और अपशिष्ट उत्पाद कोशिकाओं से बाहर निकलते हैं।

अपने डॉक्टर से भी इस बारे में चर्चा करें, क्योंकि वे आपको अच्छी तरह बता सकते हैं कि आपके शरीर के लिए क्या ठीक है और क्या नहीं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *