बॉडी को फिट और हेल्दी रखने के लिए योगा बहुत जरूरी है। योगा करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। आप जानते हैं कि योगा करने से स्किन भी अच्छी होती है। जी, हां योगा बढ़ती उम्र के निशान मिटाने में बहुत असरदार साबित होती है। योग की मदद से चेहरे को जवां और खूबसूरत भी बनाया जा सकता है। योग स्किन में नैचुरल तरीके से ग्लो लाती है,उम्र बढ़ने पर भी यदि योग किया जाए तो हमेशा ग्लो चेहरे पर बरकरार रहता है। योग की मदद से डेड स्किन सेल्स रिमूव होते है। योग आपका हैप्पी हॉर्मोन बढ़ाता है जिसका साफ असर आपके चेहरे पर दिखता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरू बाबा रामदेव के अनुसार, चमकती त्वचा और शारीरिक सौन्दर्य के लिए के लिए कुछ योगासन बहुत असरदार साबित होते हैं। योग गुरू के अनुसार, महिलाएं अगर यदि जवान दिखना चाहती हैं और अपना सौन्दर्य बरकार रखना चाहती हैं तो रोजाना कुछ आसन बैठकर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम स्किन में ऑक्सीजन की जरुरत बढ़ाता है। इसे करने से ब्लड में जमे टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकलते हैं और स्किन में चमक आती है। भस्त्रिका प्रणायाम को चमकती त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इस प्राणायाम को करने से हमारी स्किन डिटॉक्सीफाई होती है। भस्त्रिका प्राणायाम को रोज 10-15 मिनट तक कुछ सेकंड का आराम लेकर करना चाहिए।

सूर्यनमस्कार कीजिए

महिलाएं चाहती हैं कि वो हमेशा सुंदर दिखें और उनकी स्किन जवां नजर आए। इसके लिए वह रोजाना सूर्य नमस्कार भी करती हैं। सूर्य नमस्कार करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। इसे करने से बॉडी में लचीलापन आता है। रोजाना सुबह सूर्य नमस्कार करने से चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं और स्किन में ग्लो आती है। सूर्य नमस्कार करने से ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण चेहरे, त्वचा और बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। चेहरे की खूबसूरती के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट पर निर्भर रहने से अच्छा है कि आप योग पर निर्भर रहें।

कपालभाति प्रणायाम

महिलाएं कपालभाति प्रणायाम करें इससे भी उनकी स्किन में निखार आएगा। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और खून शुद्ध होता है। इस प्रणायाम को करने से स्किन जवां और खूबसूरत दिखती है। यह आपकी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है और स्किन भी ग्‍लोइंग बनती है। यदि नियमित रूप से इस योग का अभ्यास किया जाए तो आसानी से मुंहासें दूर होते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *