बीमार होना एक आम बात है, लेकिन बार बार बीमार होना चिंताजनक बात है। स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव के लिए बहुत सी चीजें देखनी पड़ती हैं। सबसे पहले इसके लिए आपका शरीर पूरी तरह से ठीक रहना चाहिए, ताकि आपको कोई बीमारी न हो। अगर आपका शरीर खराब रहेगा तो बीमारियां होना आम है। इस चीज के लिए आपको हेल्दी डाइट को फॉलो करना पड़ेगा, नियमित तौर पर कसरत करनी होगी और पानी पूरी तरह से पीना होगा। अगर हम बाकी चीजों को अच्छी तरह फॉला कर रहे हैं तो पानी भी भरपूर पीना चाहिए। पानी की कमी भी शरीर में बहुत सी बीमारियां लाती हैं। किसी भी व्यक्ति को हाइड्रेटेड रहना जरूरी है।
हाइड्रेशन से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। यह तो सभी को पता ही है कि हमारा शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है, जो शरीर के अलग-अलग कामों के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि पानी पीने के बाद भी हमारा शरीर डिहाइड्रेट रह जाता है और हमें इस बात के बारे में जानकारी ही नहीं होती है। जब शरीर के लिए हम पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, फिर भी शरीर में समस्याएं होती हैं तो उसे साइलेंट डिहाइड्रेशन कहते हैं।
What is Silent Dehydration?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों के या उमस के मौसम में पानी या दूसरी कोई चीज पीकर प्यास बुझा लते हैं और ये जरूरी भी बहुत है। हल्के डिहाइड्रेशन की समस्या को तरल पदार्थ के सेवन से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि सभी तरल पदार्थों में इलेक्ट्रोलाइट्स नहीं होते हैं। जब आप सांस लेते हैं या पसीना बहा रहे हैं तो इससे भी आप अपने शरीर का पानी खो रहे है, तो यह साइलेंट डिहाइड्रेशन का कारण बन जाता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर के हाइड्रेशन लेवल और सेलुलर फंक्शन दोनों के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में जब आप पानी की कमी पूरी करने के लिए पानी पीते हैं और उसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है, तो आप साइलेंट डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। साइलेंट डिहाइड्रेशन से आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दिखती है। इससे आपका एनर्जी लेवल भी कम हो सकता है। जिससे कमजोरी महसूस होने के चांसेस होते हैं।
लक्ष्ण
यूरिन में कमी होना और पीलापन
सुस्ती या चिड़चिड़ापन
मुंह और होठ बार बार सुखने
सांसें तेज लेना
दिल की धड़कन में बढ़ावा
सिरदर्द और चक्कर
कब्ज की समस्या
इसके लक्ष्ण पहचानने से आप इससे लिजात पा सकते हैं, लेकिन आपको सिंपल पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पेय पदार्थों लेने पड़ेंगे।
