आजकल मोनसून के सीसन में काफी लोग वायरल फीवर का शीकार हो रहे हैं। बुखार के अलावा, सिर और शरीर में दर्द, गले में खराश आदि समस्याएं भी हो जाती हैं। फीवर बहुत से तरह के होते हैं और उनके लक्ष्ण भी अलग हो सकते हैं। लेकिन इनसे बचाव के और ख्याल रखने के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।
बचाव के उपाय
Healthy Diet
शरीर की इम्यूनिटी जितनी मजबूत होगी उतनी आपके अंदर वायरल से लड़ने की ताकत होगी। इसी वजह से डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियां, विटामिन सी से भरपूर फूड आइटम्स, और प्रोटीन को खाना चाहिए। बता दें कि अदरक, तुलसी, शहद, और नींबू जैसे घरेलू उपाय भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
हाथों की सफाई
कोई भी वायरस सबसे पहले हाथों के जरिए ही फैलता है, क्योंकि हम बहुत सी चीजों के संपर्क में आते हैं। दिन भर हम काफी चीजों को छूते हैं और काम करते हैं। इसलिए हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोना चाहिए। अगर आपको बाहर जरूरत है हाथ धोने की और पानी उपलब्ध न हो तो, सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन याद रखें कि सैनिटाइजर आपको साथ हो हर वक्त।
भीड़ वाले इलाकों से बचें
भीड़ वाली जगहों पर वायरल इंफेक्शन तेजी से होने का डर रहता है। ऐसे में कहा जाता है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। जाना जरूरी है तो मास्क लगाना चाहिए ताकि वायरस के संपर्क में आने का खतरा कम हो सके।
Rest
ऐसी अवस्था में शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है। रेस्ट से शरीर को जल्दी रिकवर होने की शक्ति मिलती है। सोने का समय और स्लीप क्वालिटी ठीक होनी चाहिए।
Hydrate रहना
इंसानी शरीर के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट रखने से बुखार होने से बचाव हो सकता है। पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
अगर आपको लगता है कि आपको वायरल फीवर हो रहा है या हुआ है तो, जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं। जो डॉक्टर दवा बताएं उनका समय के हिसाब से सेवन करें, ताकि आपके बुखार को खत्म होने में मदद मिल सके।
