भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का प्रेशर और बढ़ता प्रदूषण कई बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। ऐसे में यदि आप फिट एंड फाइन है तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। हेल्दी रहने के लिए सही खानपान, रेगुलर एक्सरसाइज और सही नींद का होना बेहद जरूरी है। कुछ लोग अ्ंदर से पूरी तरह फिट नहीं होते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वह पूरी स्वस्थ है। यदि आपको भी ऐसा ही लगता है तो इन 7 संकेतों से आप अपनी फिटनेस का पता लगा सकते हैं।
अच्छी नींद
शरीर कितना फिट है इसका अंदाजा हम नींद से लगा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे लोग जो स्वस्थ हैं, उन्हें अच्छी और चैन की नींद आती है। रात को पूरी नींद के बाद सुबह तरोताजा रहते हैं। इसे अच्छा मानसिक संकेत भी माना जाता है।

चोट ठीक न हो पाना
यदि शरीर पर कोई चोट या घाव लगता है और जल्दी ठीक नहीं हो पा रहा तो यह आपकी अच्छी सेहत का संकेत नहीं है। यदि घाव-चोट जल्दी ठीक हो रहे हैं तो इसका मतलब साफ है कि आपकी इम्यूनिटी अच्छी है और आप पूरी तरह फिट हैं।
वजन सही होना
अगर आपका वेट कंट्रोल है तो साफ है कि आप कई बीमारियों से दूर हैं। शरीर की लंबाई के हिसाब से वजन ठीक है या नहीं, ये अच्छी सेहत का संकेत होता है। वजन तेजी से बढ़ गया है तो उसे कंट्रोल कर लें नहीं तो कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अच्छा पाचन
यदि आपका पाचन सही है तो इसका मतलब आप अंदर से स्वस्थ हैं। खाने के बाद पेट फूलना या एसिडिटी पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत है। हम जो खाते हैं वो यदि सही तरह नहीं पच रहा है तो इसका मतलब है कि आप की सेहत ठीक नहीं है।

साफ यूरीन
अच्छी सेहत का अंदाजा सही यूरीन से भी हो सकता है। साफ और हल्के पीले रंग का यूरीन मतलब है कि आप की बॉडी अच्छी तरह हाइड्रेट रहती है। यह किडनी की अच्छी सेहत का संकेत माना जाता है। यदि पेशाब गाढ़ा हो रहा है तो अलर्ट हो जाना चाहिए।
बार-बार बीमार न पड़ना
अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। यह आपकी अच्छी सेहत का भी संकेत है। ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी वीक होती है, वे थोड़े-थोड़े दिन में ही बीमार होते रहते हैं। ऐसे में सर्दी या कोई संक्रामक बीमारी उन्हें बहुत जल्दी पकड़ लेती है।
अच्छी मेंटल हेल्थ
फिजिकल हेल्थ बेहतर है या नहीं यह मेंटल हेल्थ पर काफी हद तक निर्भर करता है। यदि आपका किसी काम में मन नहीं लग रहा है या फिर मन अशांत है, चिड़चिड़ापन-घबराहट जैसी परेशानियां हो रही हैं तो यह अच्छे मानसिक सेहत के संकेत नहीं है। इस पर ध्यान देकर आप सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
इस तरह रखें खुद को हेल्दी
योग और प्राणायाम करें
आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग आलसी हो गए हैं हालांकि वह नियमित योग और प्राणायाम भी नहीं करते लेकिन आपको बता दें कि रोज योग और प्राणायाम करने से आप मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहते हैं।

हेल्दी खाना खाएं
अच्छी डाइट आपके शरीर को स्वस्थ रखेगी ऐसे में अपने रुटीन में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें जो आपको हेल्दी रखें। हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज अपनी डाइट में शामिल करें।
मेडिटेशन करें
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बहुत लोग परेशान हैं ऐसे में आप रोज मेडिटेशन करें इससे आपको आराम मिलेगा और एकाग्रता शक्ति भी बढ़ेगी।

पूरी नींद लें
कहते हैं अच्छी नींद भी व्यक्ति को लंबी उम्र देती है ऐसे में रोज समय पर सोएं और उठें। रोज 7-8 घंटे की नींद जरुर लें।
