कोविड के बाद से भारत में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो पिछले 3 सालों से भारत में युवाओं में हार्ट अटैक की बीमारियों का खतरा 40% से ज्यादा बढ़ गया है। हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी बीमारियों के मामले इसलिए भी बढ़ रहे हैं क्योंकि लोगों में इसके प्रति जागरुकता नहीं है। अब तक जो भी स्टडी सामने आई है उसके अनुसार, हार्ट अटैक के मामले खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ रहे हैं। हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए रोजमर्रा के खान-पान को सुंतलित करना जरुरी है। वहीं जब बात खान-पान की आती है तो हम भारतीयों के दिमाग में पहला ख्याल थाली का ही आता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हमारी थाली में कौन से पोषक तत्व और कितनी मात्रा में होने चाहिए आज आपको इस बारे में बताते हैं।
थाली में शामिल करें ये चीजें
एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट हेल्थ या पूरे शरीर को स्वास्थ्य को सुधारने के लिए बैलेंस और हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी है। हमारी रुटीन की थाली में हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन युक्त चीजें और साबुत अनाज का होना जरुरी है। हमारी डेली रुटीन में हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन युक्त चीजें और साबुत अनाज होना आवश्यक है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए थाली में 10-15% हिस्सा फैट का होना चाहिए। इससे ज्यादा फैद हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। वहीं जब बात आती है तो उसमें अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा 7-10% होना चाहिए। अनसैचुरेटेड फैट के लिए आप डाइट में ऑलिव ऑयल और एवोकाडो जैसी चीजों को शामिल करें। अनसैचुरेटेड फैट का सेवन करने से एचडीएल का लेवल संतुलित रहता है और हार्ट पर ज्यादा प्रेशर नहीं होता।

रंग और फाइबर को करें शामिल
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए थाली का 20% हिस्सा रंग (हरी सब्जियां और फल) और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का रखें। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है और हार्ट ब्लॉकेज को खत्म करता है। हरी सब्जियों और फलों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। फाइबर और रंगों के लिए थाली में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, सेब, केला और बीन्स जैसी चीजों को शामिल करें।
थाली में 40% प्रोटीन शामिल करें
हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए थाली में 40% तक का हिस्सा प्रोटीन का जरुरी है। हेल्दी प्रोटीन हार्ट की ब्लॉकेज को खोलने में मदद करता है। प्रोटीन के लिए थाली में नट्स, मेवे, बीज, मछली और लीन मीट को शामिल करें। इसके अलावा आप टोफू और पनीर को भी थाली में प्रोटीन के लिए शामिल कर सकते हैं।

नमक से रहें दूर
दिल को स्वस्थ रखने के लिए आयोडीन युक्त या किसी भी अन्य प्रकार के नमक का सेवन कम मात्रा में करें। ज्यादा नमक खाने से शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ता है, इसके कारण हार्ट पर अतिरिक्त दबाव बनता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है। खाने के साथ-साथ अन्य चीजों में प्राकृतिक तौर पर पाए जाने वाले नमक से भी परहेज ही करें।

