आइए जानते हैं कि सुबह की पहली मील यानी ब्रेकफास्ट छोड़ने से शरीर का वजन कम होता है कि नहीं। सुबह का पहला मील छोड़ने से मेटाबॉलिज्म रेट स्लो हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। कम कैलोरी ले रहे हैं तो आपका शरीर संरक्षण मोड में जा सकता है।

वेट लॉस करने के लिए कोई भी मील कभी नहीं स्किप करना चाहिए। अगर करते हैं तो इससे शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है और कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की वजह से वजन घटने की बजाय बढ़ भी सकता है। चलिए जानें पूरी बात।

वजन कम करने के लिए छोड़ना पड़ेगा Breakfast?

एक स्टडी के अनुसार हैवी ब्रेकफास्ट और लाइट डिनर फिट रखने में मदद करता है। इससे मोटापा और ब्लड शुगर भी रुक सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिन का पहला मील बाकी से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, जिससे शरीर को काम करने के लिए फ्यूल मिलता है। जिससे दिनभर वे एनर्जी में रहता है। ब्रेकफास्ट को भरपेट करना चाहिए और इसमें मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर ज्यादा चीजें होनी चाहिए।

Breakfast छोड़ेंगे तो बढ़ेगा वजन?

रात का खाना खाने के बाद जब हम सोते हैं तो सुबह तक 10-12 घंटे का फास्ट हो जाता है। जिसके बाद शरीर को खाने की जरूरत होती है, ताकि पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सके और आपको बता दें कि हमारा ब्रेकफास्ट ही है जो तय करता है कि हमारा दिन किस तरह का जाएगा, शरीर का एनर्जी लेवल क्या होगा और कितना होगा। काफी लोग ऐसे भी हैं जो काम और जल्दबाजी के चक्कर में सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं, जो गलत है।

फल, सलाद, स्मूदी से घट सकता है वजन?

बहुत से लोगों का मानना है कि ब्रेकफास्ट की वजह से उनका वजन बढ़ता है, इसलिए वे इसे स्किप करना शुरू कर देते हैं। इसकी जगह पर वे फल, सलाद या स्मूदी खाने लगते हैं। उनका मानना है कि इससे पोषण भी मिलेगा और वजन तेजी से कम होगा। लेकिन इसकी वजह से माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी होगी, बल्कि हार्ट डिजीज,डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी बढ़ सकता है।
इसके अलावा अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछें, ताकि वह आपको आपके शरीर के हिसाब से बता पाए, क्योंकि हर एक इंसान का शरीर अलग होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *