पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग ठीक होनी बहुत जरूरी होता है। यदि आपको तीन दिन नॉर्मल ब्लीडिंग होती है, यह तब भी नॉर्मल है लेकिन यदि आपको तीन दिन भी कम ब्लीडिंग होती है, तो ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है। पीरियड्स के दौरान कम ब्लड फ्लो होना या कम दिन ब्लीडिंग होना नॉर्मल नहीं है। इस समस्या को स्कैंटी पीरियड्स कहते हैं। यदि महिला को रूक-रूककर भी ब्लीडिंग हो रही है, तो भी यह स्कैंटी पीरियड्स के कारण हो सकता है। क्या आप जानते हैं यदि आपको यह समस्या बनी रहती है तो यह आगे चलकर कंसीव न करने का कारण भी बन सकती है। ऐसे में जरूरी है डॉक्टर से तुरंत मिलकर इसकी वजह जानी जाए जिससे इसे कंट्रोल किया जा सके। यदि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव करते हैं तो इसे आप कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C_bAs3Yy7yd/?utm_source=ig_web_copy_link
स्कैंटी पीरियड्स होने के कारण
स्कैंटी पीरियड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। यह हाइपोथायरॉइडिज्म, पीसीओडी, यूट्रस ट्यूबरक्लोसिस और डिलीवरी के बाद हैवी ब्लीडिंग होने के कारण हो सकता है। इसके अलावा बॉडी में एस्ट्रोजन लेवल कम होने या खराब ओवेरियन फंक्शन और एंडोमेट्रियल और अन्य हार्मोन के असंतुलन के कारण हो सकता है।
स्कैंटी पीरियड्स की समस्या ऐसे करें कंट्रोल
अलसी के बीज
पीरियड्स में ब्लीडिंग नॉर्मल करने के लिए डाइट में चिया सीड्स और अलसी के बीज जरूर शामिल करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है और पीरियड्स साइकिल ठीक होती है, इसलिए अपनी डेली डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

स्ट्रेस कंट्रोल करें
कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने से भी आपके पीरियड्स फ्लो पर असर पड़ता है क्योंकि स्ट्रेस हार्मोन रिप्रोडक्टिक हेल्थ से भी जुड़ा होता है। इसके लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर काम करने की जरूरत है। इसलिए अपने डेली शेड्यूल में योगा, मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। इनसे आपका स्ट्रेस कम होगा और आपके हार्मोन्स भी बैलेंस रहेंगे।
होम्योपैथिक रेमेडीज
पीरियड्स साइकिल को बैलेंस करने के लिए होम्योपैथिक रेमेडीज भी आपके काम आ सकती हैं। इनकी मदद से आपको स्कैंटी पीरियड्स से राहत मिलेगी। होम्योपैथिक रेमेडीज अपनाने से आपके हार्मेन्स बैलेंस रहेंगे और रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
चुकंदर का जूस
इसमें आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हीमोग्लोबिन बढ़ाने और पीरियड्स फ्लो को नॉर्मल करने में मदद करते हैं। इससे रूक रूककर ब्लीडिंग होने की समस्या ठीक होगी इसलिए पीरियड्स शुरू होने से पहले डेली डाइट में चुकंदर का जूस जरूर शामिल करें।

हर्बल रेमेडीज
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के लिए प्राकृतिक मसाले भी फायदेमंद हैं। इनकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में इनका सेवन करने से फ्लो नॉर्मल हो जाता है। अपनी डेली डाइट में अदरक, दालचीनी और हल्दी जरूर शामिल करें। इनके सेवन से पीरियड्स साइकिल रेगुलर होती है और ब्लड फ्लो नॉर्मल होता है। इसके अलावा आप इन हर्बल रेमेडीज की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
