आज के समय में खराब और दूषित जीवनशैली के चलते लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। वजन बढ़ाना जितना आसान होता है, उसे कम करना उतना ही मुश्किल साबित होता है। लेकिन खुद पर विश्वास और अनुशासन का पालन करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ फेमस यूट्यूबर तन्मय भट्ट ने भी किया है। तन्मय ने हाल ही में अपना 50 किलो वजन घटाकर लोगों को हैरान कर दिया है और फैंस के लिए मिसाल बन गए हैं। पहले तन्मय का 168 किलो वजन था। उनका यह वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने इतना वजन कैसे कम किया।
तन्मय भट्ट ने किया जबरदस्त बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन
तन्मय का वेट लॉस सोशल मीडिया पर काफी सराहा भी जा रहा है। फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उनका एक पॉडकास्ट वायरल हुआ है, जिसमें वे अपनी वेट लॉस जर्नी के रूटीन के बारे में बता रहे हैं। यूजर्स लगातार कमेंट करके उनकी डाइट के बारे में पूछ रहे हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक
ऐसे घटाया वजन
तन्मय ने पॉडकास्ट में बताया कि वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है, जिसमें आपको कई चीजों को बैलेंस रखना होता है।
वजन घटाने के लिए वह रेगुलर जिम जाने के साथ ही अलग से एक्सरसाइज और वर्कआउट करते थे।
इसके लिए वे नियमित तौर पर शाम को बैडमिंटन खेला करते थे। इसके साथ ही वे वेट लिफ्टिंग भी करते थे।
तन्मय ने बताया कि वेट लॉस के लिए रुटीन बहुत जरूरी है। शुरुआत में हो सकता है कि आपको भले ही रेगुलर होने में थोड़ा समय लगे।

इसके लिए तन्मय ने हेल्दी चीजें जैसे दाल, ब्राउन राइस और चिकन आदि भी खाना शुरु किया।
वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें
वजन घटाने के लिए सबसे पहले आपको कार्बोहाइड्रेट्स का इनटेक कम करके फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
आप फलों और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
ओटमील, दही, चिया सीड्स और साबुत अनाज खा सकते हैं।

ग्रीन टी और नींबू पानी आदि पिएं।
