यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं में होने वाला एक आम इंफेक्शन है। यह समस्या महिलाओं से लेकर पुरूषों और बच्चों को भी हो सकती है, लेकिन महिलाओं में इससे जुड़ी परेशानियां ज्यादा देखने को मिलती है। यूटीआई होने पर बार-बार पेशाब जाना, यूरिन होल्ड न कर पाना, जलन और खुजली होना और दर्द होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। यूटीआई अक्सर साफ-सफाई का ध्यान न रखने, सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करने या बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। यदि शुरुआत में गौर कर लिया जाए तो इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान न देने पर यह बड़ी बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको यूटीआई को कम करने के तरीके बताते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C_AvvXOvi69/?utm_source=ig_web_copy_link

चावल का पानी पिएं

यूटीआई खत्म करने के लिए चावल एक फायदेमंद नुस्खा है। यदि आपको बार-बार यह समस्या होती रहती है तो आपको दिन में दो बार चावल का पानी पीना चाहिए। चावल का पानी बनाने के लिए चावल को धोकर अलग रख लें। यदि आपने एक कप चावल लिए हैं, इतना ही पानी लेकर चावल को उबालें। अच्छे से उबलने दें और इसके पानी को छानकर दिन में दो बार पिएं। चावल के पानी में गुड़ बैक्टीरिया होते हैं जो इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं।

खट्टी चीजों से रखें परहेज

यूटीआई होने पर खट्टी चीजें जैसे दही और छाछ अवॉइड ही करें, क्योंकि खट्टी चीजों का सेवन करने से वजाइना में बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ऐसा होने पर इंफेक्शन ज्यादा बढ़ सकती है और सूजन आ सकती है, इसलिए यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में खट्टी चीजें पूरी तरह अवॉइड करें।

काली किशमिश खाएं

भीगे हुए काली किशमिश का सेवन करने से भी इंफेक्शन कम हो सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करते हैं। काली किशमिश खाने से आपको जलन और खुजली से भी राहत मिलती है। इसलिए रातभर 3-4 काली किशमिश भीगोकर रख दें। दिन में दो बार इसका सेवन करें।

इन बातों का रखें ध्यान

यदि आपको बार-बार यूटीआई होता है, तो पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल न करें। इसके कारण आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

हाइजीन का खास ध्यान रखें। यूरिनेट के बाद वजाइना को पानी से जरूर धोएं।

पीरियड्स के दौरान समय पर पैड चेंज करते रहें। कोई भी पैड 4-6 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल न करें। इस दौरान भी साफ-सफाई का ध्यान रखें।

वजाइनल हाइजीन के लिए कोई इंटीमेट वॉश इस्तेमाल न करें। डॉक्टर की सलाह पर ही अपने लिए इंटीमेट वॉश चुनें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *